छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिलाइफस्टाइलसिवनी

मुख्यमंत्री कन्या विवाह में 16 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे

सिवनी 04 जून 2023
सिवनी यशो:- सिवनी जिले के आदिवासी बाहुल्य विकास खंड धनोरा में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें धनोरा जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली कई पंचायतों के 16 नवयुवक एवं युवतियाँ दाम्पत्य बन्धन में बंधे। शासन की ओर से वैवाहिक कार्यक्रम के लिये बेहतर तैयारियाँ की गयी थी ।
जनपद पंचायत के सभा कक्ष में संपन्न इस कार्यक्रम में 16 जोड़ों ने अपने रीति रिवाज के अनुसार जय माला डाली। इस विवाह कार्यक्रम में कुछ जोड़ें हिंदू रीति रिवाज के साथ विवाह बंधन में बंधे, तो वहीं कुछ जोड़ों का विवाह गोंडी धर्म के अनुसार कराया गया। जिसके लिए दोनों ही समुदाय के विवाह कराने वाले पंडित व धर्माचार्य मौजूद रहे।
वही जनपद पंचायत धनोरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी व कर्मचारी वधू पक्ष के तरफ से कार्यक्रम में शामिल हुए। द्वारचार सहित अन्य रस्म अदायगी पूरी की। वहीं जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच सहित अन्य जनप्रतिनिधि दूल्हे के तरफ से बराती बन कर विवाह स्थल मौजूद रहे । कार्यक्रम में दोनों पक्षों के सगे संबंधी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।
विवाह संपन्न कराने के दौरान सभी जोड़ों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। धर्माचार्य प्रेम सिंह सलाम ने विवाह स्थल पर मौजूद सभी लोगों से आग्रह किया कि किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें। क्योंकि नशा परिवार का नाश कर देता है और समाज में शर्मिंदगी का पात्र बना देता है।
साथ ही आर्थिक नुकसान भी सहन करना पड़ता है। इसलिए सभी लोग नशामुक्ति की शपथ ग्रहण करें और नशे से दूर रहें। अपने आसपास के लोगों को भी व्यसनो से दूर रहने की समझाइश दें। विवाह के बाद वर व वधु को अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने आशीर्वाद देते हुए फूल माला देकर वैवाहिक जीवन में जाने के लिए बाधाई दी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!