राजनीतिसिवनी

नगर पालिका सिवनी द्वारा मनाया गया नगर गौरव दिवस (सिटी-डे) कार्यक्रम

Seoni 03 May 2025
सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार दिनांक 02 मई 2025 को आदि गुरू शंकराचार्य जी के अवतरण दिवस के अवसर पर नगर पालिका सिवनी द्वारा नगर गौरव दिवस (सिटी-डे) कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवारी चौक सिवनी में किया गया। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं धर्मसभा में जिलें के समस्त जनप्रतिनिधियों सहित निकाय के अधिकारी/कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिकों ने अपनी सहभागिता दी।

नगर पालिका सिवनी द्वारा मनाया गया नगर गौरव दिवस (सिटी-डे) कार्यक्रम - Seoni News

सर्वप्रथम परमहंसी गंगा आश्रम झोतेश्वर से पधारे ब्रम्हचारी ब्रम्हा विद्यानंद जी महाराज द्वारा नगर के मठ मंदिर में स्थापित भगवान भोलेनाथ एवं आदि गुरु शंकराचार्य जी की मूर्ति का विधि विधान से पूजन-अर्चन किया। तदोपरांत नगर के शुक्रवारी चौक में आयोजित कार्यक्रम में महाराज श्री पधारें एवं सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा महाराजश्री का स्वागत फूल माला पहनाकर किया गया एवं महाराज श्री से आर्शीवाद प्राप्त किया।

नगर पालिका सिवनी द्वारा मनाया गया नगर गौरव दिवस (सिटी-डे) कार्यक्रम - Seoni News

इसके पश्चात् कार्यक्रम में पधारें सभी अतिथियों सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन जी, नगर पालिका अध्यक्ष शफीक खान, पूर्व सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमति डॉली अमित डागौर, महासचिव म.प्र. कांग्रेस कमेटी राजा बघेल, पीजी कालेज जनभागिदारी अध्यक्ष अजय बाबा पांडे, नगरपालिका के सभापति चंदन खताबिया, राहुल बघेल, श्रीमति आकांक्षा शीबू सेंगर, पार्षद श्रीमति मालती बाबा पांडे, श्रीमति अनुसुईया अनिल पटवा, श्रीमति रामकुमारी बरमैया, राजेश राजू यादव, संजय भलावी, जोहेब जकी अनवर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, नगर अध्यक्ष अभिषेक दुबे, शीबू सेंगर, संतोष नगपुरे, नरेन्द्र गुड्डू ठाकुर, रिषभ चौरसिया, संदेश बास्सा का स्वागत न.पा. सीएमओ विशाल सिंह मस्कोले एवं उपयंत्री संतोष तिवारी, वंदना मरकाम, बिन्देवश्वरी पंन्द्रे, सिटी मिशन मैनेजर भीमराव बंसोड, लेखाधिकारी के.के. तिवारी, कार्यालय अधीक्षक हरीश पराते, लिपिक मुकेश चौहान द्वारा पुष्पमाला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों द्वारा नगर गौरव दिवस कार्यक्रम के अवसर पर उद्बोधन दिया गया उन्होने अपने उद्बोधन में कहा कि 02 मई का दिन सिवनी नगर वासियों के लिये ऐतिहासिक गौरवषाली दिन है ”आदि गुरू शंकराचार्य जीÓÓ के अवतरण दिवस के अवसर पर हमारे शहर में नगर गौरव दिवस मनाया जा रहा है। आदि गुरू शंकराचार्य जी जो कि हिंदू धर्म के महान प्रतिनिधियों में से एक हैं जिन्होने भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए भारत के चार मठों की स्थापना की थी नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में हम सब मिलकर नगर गौरव दिवस (सिटी-डे) मना रहें है।

आपने कहा कि हम बहुत ही सौभाग्यशाली है सिवनी नगर की इस पावनधरा जो कि 02 मठो के पीठाधीश्वर ब्रम्हलीन अनंत श्री विभूषित ज्योतिष्पीठाधीश्वर एवं द्वारकापीठाधीश्वर जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज की जन्म स्थली है। हमारे नगर को शिव की नगरी भी कहा जाता है जहां पर मठ मंदिर में साक्षात भगवान भोलेनाथ विराजमान है और हमें आज परमपूज्य जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के वरिष्ठ शिष्य ब्रम्हचारी ब्रम्ह विद्यानन्द जी महाराज परमहंसी गंगा आश्रम झोतेश्वर के मुखारविंद से भारत की सनातन संस्कृति के बारें में उनके आर्शीवचन को सुनने का सौभाग्य मिलेगा इसके पश्चात् पंडित श्री अजीत तिवारी जी के वैदिक मंत्रोचार के ब्रम्हचारी ब्रम्ह विद्यानन्द जी महाराज परमहंसी गंगा आश्रम झोतेश्वर द्वारा धर्म सभा को सम्बोधित किया गया। जिसें उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों गणमान्य नागरिकों नगर पालिका अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या मे पधारें भक्तजनों ने सुना एवं धर्मलाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम के अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें हम थियेटर ग्रुप भोपाल के कलाकारों द्वारा बुंदेलखंड के लोकनायक पर आधारित नाट्य लाला हरदौल की शानदार प्रस्तुति मंच के माध्यम से दी गई जिनकी नाट्य कला का कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगो जमकर सराहना की एवं अतिथियों द्वारा उन्हे सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम समापन पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी विशाल सिंह मस्कोले ने कार्यक्रम में पधारें सभी लोगो का आभार व्यक्त किया ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button