WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

भाजपा के झूठ से अब जनता जानने लगी है: नकुलनाथ

पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बोले यह वक्त संघर्ष व रणनीति बनाने का है

छिंदवाड़ा 24 दिसंबर 24
छिंदवाड़ा यशो:- संकट मोचन हनुमान महाराज के परम भक्त धर्मानुरागी नकुलनाथ अपने पूर्व निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार आज ग्राम नेर पहुंचे, यहां नकुलनाथ ने सिद्ध मंदिर दादा जी दरबार शंभू धाम में बल, बुद्धि व विद्या के दाता भगवान हनुमान जी के चरणों में माथा टेका। पूजा अर्चना कर जिले, प्रदेश व देश के लिए सुख, शांति, समृद्धि मांगी साथ ही किसानों के लिए धन, धान्य, युवाओं के लिए रोजगार व मातृशक्ति के लिए सुरक्षा व सम्मान मांगा।
ग्राम नेर में क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी नेर, जमुनिया, सारना व सिहोरा के कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने कहा कि भाजपा के झूठ से जनता अच्छी तरह वाकिफ हो चुकी है, यही नहीं भाजपा के झूठ से तो अब झूठ भी शर्माने लगा है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले क्या कहा था कि चुनाव जीतने के उपरांत लाड़ली बहनों को 3 हजार रुपए देंगे, आज तक नहीं मिले, उल्टे बहनों के नाम काटे जा रहे हैं।

किसान खाद, बीज व बिजली और शिक्षित युवा रोजगार की तलाश में भटक रहा, क्या भाजपा का यही सुशासन है? जनता की समस्याओं को सुलझाने से कहीं ज्यादा भाजपा का ध्यान जनता का ध्यान मोडऩे व असल मुद्दों से भटकाना होता है। इसके एक नहीं बल्कि अनेकों उदाहरण है। भाजपा का नेता कभी महंगाई, बेरोजगारी, बढ़ते भ्रष्टाचार और अपराध पर बात नहीं करते। इन विषयों पर जब बात होती है तो वे इधर-उधर की बात करने लगते हैं। श्री नाथ ने अपने उदबोधन में आगे कहा कि इतिहास गवाह है कि बीते 20 वर्ष में भाजपा के शासन में विकास के नाम पर मप्र कर्जदार हुआ, युवा बेरोजगार हुआ, किसान कर्जदार हुआ, आदिवासी भूमि विहीन हुआ, भ्रष्टाचार व अपराध बेलगाम हुआ है। जनता यह सबकुछ देख रही और इसका हिसाब भी लेगी।

बीजेपानी में विद्युतीकरण कार्य का किया भूमिपूजन

जिले के विकास पुरूष मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की विकास निधि से होने वाले कार्यों का नकुलनाथ ने भूमिपूजन किया। क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी बीजेपानी, पिंडरई कला, कोटलबर्री व छिन्दवाड़ा ग्रामीण भाग दो की बैठक में सम्मिलित होने पहुंचे श्री नाथ ने छिन्दवाड़ा विधायक कमलनाथ की विकास निधि से बीजेपानी में होने वाले विद्युतीकरण कार्य का भूमिपूजन कर ग्रामवासियों को विकास की सौगात दी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!