सिवनी यशो:- मलेरिया विभाग (malaria department) द्वारा सिवनी नगर पालिका (Seoni Municipality )को नगर में डेंगू (dengue) प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी दी गई नगर पालिका परिषद सिवनी के अध्यक्ष शफीक खान (Municipal Council Seoni Chairman Shafiq Khan) के आदेशानुसार मुख्य नगर पालिका परिषद सिवनी द्वारा मलेरिया विभाग के अधिकारियो/कर्मचारियों एवं स्वास्थ्य शाखा के सभापति राजिक अकील की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई । बैठक में मलेरिया विभाग के अधिकारी द्वारा बताया गया कि जो क्षेत्र डेंगू प्रभावित है उन स्थानों पर जमा पानी पर BTI के घोल का छिड़काव करना एवंं पाईथरम एवं कैमिकल के साथ फोगिंग मशीन साथ ही कीटनाशक दवाओं का छिड़काव 400 मीटर के क्षेत्र मेंं किया जाना है । लोगो में जागरूकता के उदेश्य से प्रचार-प्रसार भी किया जाना आवश्यक है ।
इन स्थानों में विशेष सावधानी की आवश्यकता
लॉन, होटल, कबाड़े का समान, खाली प्लाट एवं जिन स्थानों पर पानी एकत्रित होने की संभावना है उन क्षेत्रों में विशेष रूप से सावधानी बरतना है यदि आमजन नगर पालिका द्वारा निर्देशित नियमों का पालन नहीं करते है तो उन पर चालानी कार्यवाही कि जावेगी । मलेरिया एवं डेंगू की रोकथाम के लिए कार्य किस प्रकार किया जाये इसके लिए मलेरिया विभाग द्वारा दिनांक 05/08/2024 को प्रात: 11 बजे
मानस भवन मेंं कार्यरत कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जावेगा ।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने आम नागरिकों से की विशेष अपील
मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा नगर के लोगो से अपील की जाती है कि वे अपने आस-पास के क्षेत्रों में अनावश्कय पानी जमा न होने दे कचरा, कचरा टिप्पर वाहनों में ही डाले घर के आस-पास सफाई का विशेष ध्यान रखें । बैठक में मलेरिया विभाग से रामजी भलावी, DMO प्रभुदयाल यादव SI आशुतोष तिवारी एवं नगर पालिका से स्वच्छता पर्यवेक्षक अभय बघेल/सुशांत पाण्डे, स्वास्थ्य लिपिक तनोज राउत, कम्प्यूटर आपरेटर शुभम पाठक, आउट र्सोस कर्मचारी सुरपरवाइजर अजय नाविक उपस्थित रहे ।



