Mon, 19 Oct 2026 | 12:47:32 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत सिवनी में नवजात शिशुओं की मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज भव्य देवी जागरण, भक्ति गीतों से गूंजेगा मंदिर परिसर विधायक दिनेश राय मुनमुन ने दुर्गा पंडालों में पहुंचकर किए मां के दर्शन, दशहरा तैयारियों का भी लिया जायजा 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत सिवनी में नवजात शिशुओं की मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज भव्य देवी जागरण, भक्ति गीतों से गूंजेगा मंदिर परिसर विधायक दिनेश राय मुनमुन ने दुर्गा पंडालों में पहुंचकर किए मां के दर्शन, दशहरा तैयारियों का भी लिया जायजा

पेंच–कान्हा–मुंडारा को ‘विशेष टूरिज्म ज़ोन’ घोषित करने की मांग संसद में गूँजी

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Dec 12, 2025 08:59 pm / Post views : 580

पेंच–कान्हा–मुंडारा को ‘विशेष टूरिज्म ज़ोन’ घोषित करने की मांग संसद में गूँजी
शेयर करें:

New Delhi 12 December  2025

नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र के शून्यकाल के दौरान आज लोकसभा में सिवनी–बालाघाट क्षेत्र के पर्यटन और वन संरक्षण को लेकर अत्यंत महत्वपूर्ण मुद्दा गूँजा। लोकसभा सांसद श्रीमती भारती पारधी ने सदन में तथा बाद में अपने X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट के माध्यम से यह मांग प्रमुखता से रखी कि विश्वप्रसिद्ध पेंच नेशनल पार्क, कान्हा नेशनल पार्क और माँ वैनगंगा के उद्गम स्थल मुंडारा को संयुक्त रूप से “विशेष टूरिज्म ज़ोन” (Special Tourism Zone) घोषित किया जाए।

सांसद पारधी ने बताया कि यह क्षेत्र न केवल देश का प्रसिद्ध टाइगर हब  है,

बल्कि बाल नायक ‘मोगली’ की कर्मभूमि भी है, जिसे विश्वभर के पर्यटक प्राकृतिक सुंदरता और वन्यजीवों के लिए पहचानते हैं।

उन्होंने कहा कि माँ वैनगंगा नदी दोनों जिलों के गहन वनों से गुजरते हुए एक महत्वपूर्ण कान्हा–पेंच कॉरिडोर बनाती है, जो बाघ, बारहसिंगा और अन्य वन्यजीवों के संरक्षण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस कॉरिडोर को विशेष टूरिज्म ज़ोन का दर्जा मिलने से वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म दोनों को नई गति मिलेगी।

सांसद पारधी ने कान्हा के समीप बिरवा एयर स्ट्रिप और पेंच के पास सुकतरा एयर स्ट्रिप के पुनर्विकास एवं नियमित संचालन की मांग भी सदन में रखी।

उनका कहना था कि बेहतर हवाई कनेक्टिविटी क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के आगमन को कई गुना बढ़ा देगी,

जिससे रोजगार,

होटल उद्योग और

स्थानीय अर्थव्यवस्था को बड़ा लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि यदि इन मांगों को मंजूरी मिलती है,

तो सिवनी और बालाघाट जिला देश के शीर्ष पर्यटन हॉटस्पॉट्स में शामिल हो सकते हैं और

भारत के “ग्रीन टूरिज्म मॉडल” को एक नया आयाम मिल सकता है।

https://x.com/bhartipardhimp/status/1999382116690534753?s=20