मध्यप्रदेशसिवनी
बोर्ड परीक्षा में लापरवाही : नोटिस जारी
Seoni 01 March 2025
सिवनी यशो:- जिला शिक्षा अधिकारी एस एस कुमरे ने हाईस्कूल -हायरसेकेण्डरी परीक्षा में लापरवाही बरते जाने को लेकर खीरेन्द्र राहंगडाले, उ.मा.शि. शा. उत्कृष्ट वि. बरघाट, केन्द्राध्यक्ष, (परीक्षा केन्द्र क्रमांक-771003, शास.उ.मा.वि.क. उर्दू सिवनी) एवं एम.एल.बेदुआ, उ.मा.शि. शा.उ.मा.वि गनेशगंज, केन्द्राध्यक्ष, (परीक्षा केन्द्र क्रमांक-771056, शास.उ.मा.वि भिलाई) को कारण बताओ नोटिस जारी किया हैं। उल्लेखनीय हैं की जिला स्तरीय निरीक्षण दल एवं विकासखंड स्तरीय दल द्वारा उक्त केंद्रों में नकल प्रकरण दर्ज किये थे।



