सिवनीमध्यप्रदेशराजनीति

सिवनी नगर कांग्रेस की नई टीम घोषित, कई युवा चेहरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

संगठन सृजन अभियान के तहत नगर कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी गई बधाई

सिवनी नगर कांग्रेस कार्यकारिणी घोषित, पीयूष शाह कोषाध्यक्ष और कई नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

Seoni 27 May 2026
सिवनी यशो:-  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की भावना तथा संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी के अध्यक्ष नरेश मरावी द्वारा नगर कांग्रेस कमेटी सिवनी की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है।

जिला प्रभारी सोहन वाल्मीक की अनुशंसा एवं नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तनवीर अहमद द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव के आधार पर नगर कांग्रेस कमेटी के विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं।

इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

कोषाध्यक्ष

  • पीयूष शाह
उपाध्यक्ष
  • जगदीश गुप्ता
  • नितिन मिश्रा
  • श्रीमती तृप्ती नामदेव

महासचिव

  • कैलाश अवधिया
  • श्रीमती संगीता सोनी
  • प्रवेश बाबू भालोटिया
  • राजेश माना ठाकाकुर
  • स्वदेश सक्सेना
  • प्रहलाद चौहान
  • अंशुल अवस्थी
  • सुजीत गोदरे
सचिव
  • श्रीमती निताशा बघेल
  • एडवोकेट शीरीन खान
  • श्रीमती पूजा उइके
  • विनय बाबू मिश्रा
  • दिनेश सनोडिया
  • दयाराम कौशले
  • कासिफ गनी खान
  • इरशाद कादरी
  • नितिन बघेले
  • समीर खान
  • मुदस्सर अली

मीडिया प्रकोष्ठ

  • मुबीन कुरैशी

सोशल मीडिया प्रकोष्ठ

  • एजाज अहमद खान “इज्जू”
कांग्रेस नेताओं ने दी बधाई

जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष तनवीर अहमद सहित समस्त कांग्रेसजनों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की है। नेताओं ने अपेक्षा व्यक्त की कि सभी पदाधिकारी कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति के अनुरूप पूर्ण निष्ठा एवं दृढ़ता के साथ कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाएंगे तथा राष्ट्रीय नेतृत्व के हाथों को और अधिक सशक्त करेंगे।

उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियों से जोड़ना है।

https://www.naidunia.com/madhya-pradesh/jabalpur-elected-congress-president-in-seoni-and-umaria-municipality-7731358

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!