मध्यप्रदेशराजनीति
विधानसभा का बजट सत्र 10 मार्च से : अधिसूचना जारी
Bhopal 06 February 25
भोपाल यशो:- मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र 10 मार्च से 24 मार्च तक चलने संबंधी अधिसूचना विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी कर दी गयी है । 15 दिन चलने वाले इस बजट सत्र में 9 बैठकें होंगी। इस सत्र में सदन में बैठकें और विधेयकों अनेक पर चर्चा होगी।।
विधानसभा सचिवालय में अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं 19 फरवरी और अशासकीय संकल्पों की सूचनाएं 6 मार्च तक प्राप्त की जाएंगी। वहीं, स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण, नियम 267- क के अधीन सूचनाएं विधानसभा में चार मार्च से कार्यालय में प्राप्त की जाएंगी।
जारी अधिसूचना के अनुसार सोमवार 10 मार्च से प्रारंभ होने वाले सत्र के प्रथम दिन राज्यपाल का अभिभाषण, अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव, 11 मार्च को प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य, 12 मार्च को प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य, 13 मार्च को प्रश्नोत्तर एवं शासकीय कार्य होंगे । 14 मार्च से 16 मार्च तक तीन दिवसीय होली अवकाश रहेगा। पुन: 17 मार्च को प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य, 18 मार्च को प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य फिर 19 मार्च को रंगपंचमी का अवकाश रहेगा । 20 मार्च को प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य, 21 मार्च को प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य (डेढ़ बजे तक), अशासकीय कार्य होंगे फिर 22 मार्च को शनिवार एवं 23 मार्च को रविवार का अवकाश हो जायेगा तथा सत्र के अंतिम दिन सोमवार, 24 मार्च को प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य होंगे ।
इस बजट सत्र में विपक्ष अनेक मुद्दो में मुखर रहेगा जिसमें मुख्य मुद्दा लाइव प्रसारण का रहने वाला बताया जा रहा है ।



