मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी
भाजपा को बीज से वटवृक्ष बनाने में हमारे नेताओं ने बड़ा संघर्ष किया है, इसकी गरिमा बनाये रखना हम सबकी जिम्मेदारी- श्रीमती मीना बिसेन
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन तीन दिवसीय प्रवास पर लखनादौन विधानसभा के मंडलों में पहुँचकर कार्यकर्ताओ से कर रही है आत्मीय संवाद
Seoni 06 February 2025
सिवनी यशो :- आज वट वृक्ष बने विशाल संगठन भारतीय जनता पार्टी का पौधा रोपण करने वाले ऋषि, कुशल संगठक, गरीबों के हित चिंतक, त्याग-तपस्या की प्रतिमूर्ति पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय ने जिस विचारधारा का बीजारोपण किया था उसे विशाल स्वरूप देने में अनेक त्यागी और राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाने की सद्भावना रखने वाले हमारे नेताओं ने अपना जीवन खपा दिया है उन्होंने बड़ा संघर्ष किया तब जाकर हमारा यह संगठन आज विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक संगठन बना है । इस संगठन को संभालना और इसकी गरिमा बनाये रखना हम सब की जिम्मेदारी है । इस आशय की बात भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने अपने लखनादौन विधानसभा क्षेत्र के तीन दिवसीय प्रवास के दौरान लखनादौन एवं आदेगांव मंडल में कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुये कही ।
प्रथम दिन केदारपुर, घंसौर एवं कहानी मंडल में तो दूसरे दिन लखनादौन एवं आदेगांव मंडल में हुआ प्रवास
भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के पश्चात श्रीमती मीना बिसेन ने अपना प्रथम प्रवास का कार्यक्रम आदिवासी विधानसभा लखनादौना के हर मंडल में पहुँचकर कार्यकत्र्ताओं एवं आमजनों के बीच पहुँचने का बनाया है । श्रीमती बिसेन के प्रवास का आज 06 फरवरी को दूसरा दिन था वे 05 फरवरी को केदारपुर, घंसौर एवं कहानी मंडल के प्रवास थी ।
मीसाबंदियों के निवास पर पहुँचकर लिया आशीर्वाद
आज दूसरे दिन के प्रवास के तहत उन्होंने आदेगाव एवं लखनादौन मंडल का प्रवास किया । श्रीमती बिसेन के मंडलो में हो रहे प्रवास के दौरान कार्यकत्र्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत सत्कार किया जा रहा है । श्रीमती बिसेन अपने प्रवास के दौरान वरिष्ठ भाजपा के नेताओं के निवास पर पहुँचकर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त कर रही है ।
नर सेवा नारायण सेवा के मूल मंत्र पर भाजपा कर रही है कार्य
श्रीमती बिसेन ने कहा कि भाजपा को विशाल वट वृक्ष बनाने में स्व. विजया राजे राजमाता सिंधिया ने बड़ा योगदान दिया है और वे हमारी प्रेरणा है संगठन की मजबूती और विस्तार की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बूथ का कार्यकत्र्ता होता है । लखनादौन विधानसभा क्षेत्र में हम हर बूथ को इतना मजबूत करें कि कोई ताकत हमें कमजोर न कर सके सस। आज पूरे देश में भाजपा जीत का इतिहास दर्ज कर रही है लखनादौन में भी इसी के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करना है । हमारी केन्द्र और प्रदेश की सरकारे नर सेवा ही नारायण सेवा के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है और इसका अनुभव आमजनता सहज रूप से कर रही हे । श्रीमती बिसेन ने लखनादौन प्रवास के दौरान मीसाबंदी अशोक श्रीवास्तव, शीलचंद जैन से भेंट की तथा भाजपा के पूर्व महामंत्री भुवन अवधिया के निवास पहुँच कर चर्चा की ।
प्रवास के दौरान इनकी रही उल्लेखनीय उपस्थिती
प्रवास कार्यक्रम के दौरान लखनादोन की पूर्व विधायक श्रीमती शशि ठाकुर, पूर्व विधायक डालसिं मर्सकोले, सुदामा गुप्ता, भाजपा लखनादौन न प अध्यक्ष श्रीमती मीना गोल्हानी, जिला उपाध्यक्ष विजय उईके, आनंद शर्मा,नवल श्रीवास्तव, डां. अभिजीत चौहान, प्रमोद पटेल,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला उईके, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष युवराज राहंगडाले, श्रीमती राजेश्वरी उईके, कपिल पांडे,वैभव बिसेन, बंटी वर्मा, सुनील केशरवानी, गुरूदयाल, अरविंद सेन सुदर्शन गोल्हानी, तेजी लाल पटेल, प्रमोद जैन,हेमेन्द्र गुमास्ता, अतीत बिसेन, खुशेन्द्र पवार, सहित अनेक जिला, मंडल अध्यक्ष, मंडल के पदाधिकारी, बूथों के अध्यक्ष एवं कार्यकत्र्ताओं सहित बड़़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे ।







