WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
खेलछिंदवाड़ामध्यप्रदेश

पुरस्कार वितरण के साथ संभागीय बैडमिंटन स्पर्धा का हुआ समापन 

   छिंदवाड़ा यशो:- स्कूल शिक्षा विभाग छिंदवाड़ा द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता  (badminton competition) का समापन समारोह पुरस्कार वितरण के साथ हुआ । प्रतियोगिता में जबलपुर ,सिवनी, बालाघाट, मंडला ,कटनी, नरसिंहपुर सहित छिंदवाड़ा के 14/ 17/ 19 वर्ष बालक/ बालिका के लगभग 250 खिलाड़ी व ऑफिशल्स ने भाग लिया।
    समापन अवसर पर खिलाडिय़ों के उत्साहवर्धन हेतु जिला शिक्षा अधिकारी  जी. एस बघेल मुख्य रूप में उपस्थित रहे ,उन्होंने अपने संबोधन में विजेता- उप विजेता खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए तथा प्रतिभागी खिलाडिय़ों को नियमित अभ्यास करते हुए आगामी प्रतियोगिता में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया ,साथ ही विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागी खिलाड़ी, जनरल मैनेजर और कोच से आयोजन व्यवस्था का फीडबैक लिया और संतुष्ट हुए ।
    सभी विजेता – उपविजेता खिलाडिय़ों को शील्ड ट्रॉफी व मेडल प्रदान कर पुरस्कृत  किया गया तथा विभिन्न जिलों से आए बैडमिंटन ऑफिशल्स निर्णायक को विभाग की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर श्री सुधीर मिश्रा प्राचार्य  श्री सी के खादिकर प्राचार्य ,के एस श्रीवास्तव क्रीड़ा प्रभारी, बैडमिंटन ऑफिशल्स राकेश चौरसिया, संजीव आनदेव सहित विभिन्न जिलों के कोच ,जनरल मैनेजर  विशेष रूप से उपस्थित रहे। विभिन्न जिलों के चयनकर्ताओं द्वारा संभागीय शालेय बैडमिंटन दल का गठन किया गया जो आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!