WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

लड्डू गोपाल के पूजन साथ मनाया हरियाली तीज उत्सव

 

- Seoni News
लड्डू गोपाल के पूजन साथ मनाया हरियाली तीज उत्सव

सिवनी यशो:- अग्रसेन महिला एकता मंच के तत्वावधान में अग्रवाल समाज की महिलाओं ने 19 अगस्त शनिवार को हरियाली तीज जबलपुर रोड स्थित अग्रोहा सेलीब्रेशन में मनाया। पारंपरिक वेशभूषा में सजी नवविवाहित बहू बेटियों ने तीज उत्सव में हिस्सा लिया। नवविवाहिताओं व विभिन्न डांस ग्रुप द्वारा आकर्षक नृत्य कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। अग्रवाल समाज की सभी महिलाओं व बच्चों ने तीज कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समारोह का शुभारंभ अग्रवाल महासभा के पदाधिकारियों व महिला एकता मंच की महिलाओं ने लड्डू गोपाल श्रीकृष्ण कन्हैया के पूजन आरती के साथ किया। मंच में पहुंची नवविवाहित बहू-बेटियों ने फनी इंट्रोडक्शन के जरिए अपना, पति व ससुराल का परिचय दिया। सभी बहू-बेटियों को अग्रसेन महिला एकता मंच द्वारा उपहार दिया गया। इस दौरान नवविवाहित बहू-बेटियों के लिए विभिन्न मनोरंजक व ज्ञानवर्धन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। रोचक सवालों का जवाब देने वाली महिलाओं, बच्चों को पुरस्कृत किया गया। नृत्य प्रतियोगिता में नवविवाहित बहू-बेटियों के अलावा महिला डांस ग्रुप ने एक से बढ़कर एक डांस की प्रस्तुति दी।तीज झूले का महिलाओं व बच्चों ने भरपूर आनंद लिया।

सप्राइज गेम में पूछे सवाल

 

- Seoni News

आरती पूजन के बाद अग्रसेन महिला एकता मंच की अध्यक्ष श्रीमती शीतल मनीष अग्रवाल व सभी सदस्यों ने अग्रवाल समाज समिति सिवनी के अध्यक्ष श्री श्रवण अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्री सत्यनारायण अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्री संतोष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री प्रकाश अग्रवाल, श्री सल्लू अग्रवाल, प्रवक्ता श्री संजय अग्रवाल, श्री बसंत अग्रवाल, श्री अनिल अग्रवाल, श्री अरूण अग्रवाल, श्रीमती शारदा अग्रवाल, श्रीमती ज्योति अग्रवाल, श्रीमती तृप्ति अग्रवाल सहित उपस्थित सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया। श्रीमती शीतल अग्रवाल, श्रीमती पूनम अग्रवाल, श्रीमती आरती अग्रवाल ने मंच संचालन करते हुए उपस्थितजनों का खूब मनोरंजन किया। उपस्थितजनों के लिए सप्राइज गेम में रोचक सवालों के साथ बच्चों ने अलग-अलग ग्रुप में हिस्सा लिया। सही जवाब देने वाले बच्चों व महिलाओं को पुरस्कृत किया गया।

सुमधुर गीतों ने बांधा समां

आकर्षक डांस व मनोरंजक कार्यक्रमों का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। कार्यक्रम में महिलाओं के अलग-अलग ग्रुप ने सावन के सुमधुर गीतों पर पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति दी। साथ ही राजस्थानी मारवाड़ी वेश भूषा में सजी महिला ग्रुप द्वारा श्रीकृष्ण-राधा का चित्रण करते हुए आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी। बड़ी संख्या में उपस्थित समाज की महिलाओं, युवतियों व बच्चों ने मनोरंजक कार्यक्रमों का आनंद लिया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!