WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

समृद्ध राष्ट्र के लिये भाजपा को जिताएँ – प्रताप सिंह

सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत को एक नई दिशा है भ्रष्टाचार और घोटालों की पहचान को समाप्त कर विकास और गरीब कल्याण के ऐतिहासिक कार्य कर दुनिया को एहसास करा दिया कि भारत कमजोर नहीं दुनिया को दिशा देने वाला सशक्त और समृद्ध राष्ट्र है । आप मोदी जी की महान विकास यात्रा में सहयोग करें। हम चाहते है की चुनाव विकास और गरीब कल्याण के मुद्दे पर हो आम जनता विपक्षियों की भ्रामक बातों से भटके नहीं इस बात को सुनिश्चित करने के लिये भाजपा का एक एक कार्यकत्र्ता पूरी ताकत से जुट जाये । उक्ताशय की बात सिवनी विधानसभा में पहुँचे प्रवासी विधायक योजना के तहत महाराष्ट्र प्रदेश के विधायक प्रताप सिंंह अडसड ने सिवनी उत्तर मंडल की मंडल कार्यसमिति के कार्यकत्र्ताओं से कही ।
श्री प्रताप सिंह ने विधानसभा संयोजक श्रीनिवास मूर्ति के साथ उत्तर मंडल के कार्यकत्र्ताओं सहित अनेक स्तर के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से अलग अलग बैठको के माध्यम चर्चा की ।

समृद्ध राष्ट्र के लिये भाजपा को जिताएँ - प्रताप सिंह - Seoni News
विधायक प्रवासी योजना के तहत सिवनी उत्तर मंडल में हुये कार्यक्रम के संबंध में बताया गया है कि विधायक प्रताप सिंह ने मोर्चा प्रकोष्ठों की कार्यसमिति की बैठके लेने के पश्चात संपर्क से समर्थन कार्यक्रम के तहत दैनिक दलसागर के संपादक प्रमोद शर्मा , दैनिक सुदूर संदेश के संपादक अशोक आहूजा, विश्व हिन्दु परिषद के अखिलेश चौहान सहित अनेक गणमान्य नागरिको से भेंट की तत्पश्चात अनेक वार्डो में पहुँचकर लाभार्थियों से भेँट की । प्रवासी विधायक ने उत्तर मंडल के बूथ स्तर तक पदाधिकारियों से चर्चा कर भाजपा की ताकत बनने की आवश्यकता पर जोर दिया ।
इस अवसर पर भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम तिवारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम तिवारी, जिला उपाध्यक्ष आनंद शर्मा, लालमणी राय, जिला मंत्री डां. अभिजीत चौहान, पीयुष दुबे, उत्तर नगर मंडल के अध्यक्ष संजय सोनी, सोशल मीडिया के प्रभारी आशीष सोनी सहित नगर मंडल एवं मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!