WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

भाजपा की जीत सुनिश्चित करने जनसंवाद महत्वपूर्ण – सातपुरे

प्रदेश व्यापी विधायक प्रवास के तहत सातपुरे पहुँचे छपारा

भाजपा की जीत सुनिश्चित करने जनसंवाद महत्वपूर्ण - सातपुरे - Seoni News
प्रदेश व्यापी विधायक प्रवास के तहत सातपुरे पहुँचे छपारा

सिवनी यशो:- प्रदेश व्यापी विधायक प्रवास कार्यक्रम का सिवनी में शुभारंभ हो गया है जिले की केवलारी विधानसभा के प्रवास के दौरान महाराष्ट्र प्रदेश की सोलापुर विधानसभा से विधायक श्री राम सातपुरे ने रविवार को छपारा मंडल के छपारा नगर में भाजपा जिला महामंत्री जयदीप सिंह चौहान के साथ अनेक संगठनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम भाजपा की विजय सुनिश्चित करने के लिये पार्टी जनों एवं आमजनों से संवाद किया । विधायक श्री सातपुरे ने अपने प्रथम दिवस के कार्यक्रम के तहत सर्वप्रथम छपारा मंडल की कार्यसमिति की बैठक ली और कार्यकत्र्ताओं से कहा कि विधानसभा स्तर पर बूथ स्तर तक कार्यकत्र्ताओं की आप सभी ताकत खड़ी है वहीं भाजपा की नरेन्द्र मोदी नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार और प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार ने आमजनों के जीवन को खुशहाल बनाने के लिये गरीब कल्याण और विकास के ऐतिहासिक कार्य किये है इन कार्यो को हम सभी गौरव के साथ आमजनता को बताते हुये भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिये व्यापक जनसंवाद स्थापित करें ओर विरोधियों के भ्रम को दूर करने की ठोस रणनीति के आधार पर कार्य करें ।

भाजपा की जीत सुनिश्चित करने जनसंवाद महत्वपूर्ण - सातपुरे - Seoni News
प्रदेश व्यापी विधायक प्रवास के तहत सातपुरे पहुँचे छपारा

भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी ने विधायक प्रवास कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुये बताया कि प्रदेश व्यापाी इस कार्यक्रम के तहत प्रदेश की सभी विधानसभाओं में आठ दिनों तक अन्य प्रदेशों के विधायक प्रवास कर भाजपा कार्यकत्र्ताओं एवं आमजनों से संपर्क कर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिये केन्द्रीय योजना के अनुसार प्रवास पर है । इसी प्रवासी योजना के तहत केवलारी विधानसभा के छपारा मंडल में रविवार को प्रवासी विधायक श्री सातपुरे ने मंडल कार्यसमिति की बैठक ली उसके पश्चात संगठन के विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की बैठक लेकर कार्यकत्र्ताओं जीत के संकल्प के साथ कार्य करने का मंत्र दिया और फिर संपक्र से समर्थन कार्यक्रम के तहत नगर में निवासरत सेवनिवृत शासकीय कर्मचारी अधिकारियों के निवास पर पहुँचकर उनसे संवाद किया और फिर एक समूह बैठक ली जिसमें व्यापारी, कृषक, श्रमिक एवं प्रतिष्ठजन उपस्थित रहे । श्री सातपुरे ने नगर के वार्ड क्रमांक 15 में भाजपा द्वारा आयोजित हितग्राही सम्मेलन में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से चर्चा की और उनमें से पात्र हितग्राहियों को भू अधिकार पत्र सौंपे । कार्यक्रम के अंत में भाजपा के वरिष्ठ कार्यत्र्ताओं एवं भाजपा के पार्षदों से संगठन के संबंध में चर्चा की और सभी से पूरी क्षमता के साथ भाजपा की जीत सुनिश्चित करने की बात कही।
रविवार को विधायक सातपुरे के प्रवास के दौरान जिला उपाध्यक्ष श्री राम ठाकुर, नवलकिशोर श्रीवास्तव जिला महामंत्री जयदीप सिंह चौहान, विधानसभा के सह प्रभारी शिवकांत सिंह, मंडल अध्यक्ष पंकज जोलदेव,मोर्चा के अध्यक्ष मो. शाहिद खान, मंडल उपाध्यक्ष नीरज दुबे, नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती निशा पटेल एवं मंडल के मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे । विधायक प्रवास कार्यक्र के तहत सोमवार को विधायक श्री सातपुरे केवलारी विधानसभा क्षेत्र के धनैरा मंडल में संपर्क करेंगे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!