मध्यप्रदेशव्यापारसिवनीहेल्थ

पोषक तत्वों से भरपूर गन्ने का रस, जैतपुर गन्ने का रस

गन्ने का रस ग्रीष्मकाल का सबसे लाभदायक शीतल पेय पदार्थ माना जाता है और यह आसानी से प्राप्त भी हो जाता है ।
गन्ने का रस में सोडियम, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और आयरन जैसी पोषक पाए जाते हैं। गर्मियों में बॉडी को हाइड्रेटेड रखने के अलावा गन्ने का रस आपको कैंसर से बचाने, पाचन को दुरुस्त रखने, किडनी के कामकाज को बढ़ाने, हड्डियों को मजबूत बनाने और खून की कमी से बचाने आदि में सहायक है।

पोषक तत्वों से भरपूर गन्ने का रस, जैतपुर गन्ने का रस - Seoni News
गर्मी के दिनों में ठंडक पाने के लिए अधिकतर लोग कोल्ड ड्रिंक्स या अन्य शुगरी ड्रिंक्स का अधिक सेवन करते हैं, परंतु अनेक प्रकार के कोल्ड ड्रिंक्स से शरीर पर विपरीत प्रभाव पडऩे का खतरा रहता है । अगर आप गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के साथ कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचने व उनका इलाज करना चाहते हैं, तो आपको गन्ने का रस बहुत लाभदायक बताया गया है । गन्ने का रस एक 100 नैचुरल ड्रिंक है जिसमें किसी तरह कोलेस्ट्रॉल नहीं होता। गर्मी के दिनों में गन्ने के जूस से बेहतर कोई शीतल पेय नहीं है जो स्वाद एवं पोषण से भर होता है तथा अनेक बीमारियों से बचाने का काम करता है ।
गन्ने के रस में बिल्कुल भी कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है, साथ ही इसमें सोडियम भी बहुत कम होता है। इसके अलावा इसमें सैचुरेटेड फैट भी नहीं होता है और यही वजह है कि यह किडनी को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
गन्ने के रस में मक्खियाँ बैठकर दूषित करती है जहाँ अधिक मक्ख्यिाँ हो और बर्फ वाला गन्ने का रस बीमार कर सकता है ।
सिवनी में छिंदवाड़ा रोड शनिमंदिर के आगे हाऊसिंग बोर्ड के गेट के पास अव्वल चाय नामक प्रतिष्ठान में जैतपुर गन्ने का रस का प्रतिष्ठान है यहाँ स्वच्छता के साथ मशीन के माध्यम से गन्ने का रस निकाला जाता है और मशीन से ही ठंडा किया जाता है । यहाँ गन्ने का रस पीने परिवार और अपने मित्रों के साथ पहुँचकर स्वास्थ्य वर्धक रस का आनंद लेंं ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button