WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

कक्षा 5 वीं एवं 8 वीं की पुनः परीक्षाएं होगी आयोजित राज्य शिक्षा केंद्र ने जारी किए आदेश

भोपाल :- राज्य शिक्षा केंद्र ने प्राथमिक एवं माध्यमिक कक्षाओं की पुनः बोर्ड परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है जिसके लिए आदेश जारी कर दिए गए समस्त जिला कलेक्टर को राज्य शिक्षा केंद्र ने पत्र लिखकर पूर्व परीक्षा संबंधी दिशा निर्देश दिए एवं परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी पत्र में उल्लेखित की है।

 प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने कक्षा पांचवीं और आठवीं की पुन: परीक्षा सत्र 2023-24 के लिये दिशा-निर्देश जारी किये हैं। इस संबंध में जिला कलेक्टर्स को राज्य शिक्षा केन्द्र ने पत्र लिखा है। कक्षा पांचवीं और आठवीं की पुन: परीक्षा 3 जून से 8 जून के मध्य होगी।

राज्य शिक्षा केन्द्र ने प्रोजेक्ट कार्य के अंकों की प्रविष्टि के संबंध में कहा है कि ऐसे परीक्षार्थी, जो अनुत्तीर्ण हो गये हों या अनुपस्थित रहे हों, उन छात्रों के प्रोजेक्ट कार्य 15 मई तक अनिवार्य रूप से पूरा कर मूल्यांकन किया जाये। इन कक्षाओं के पुन: परीक्षा केन्द्र जनशिक्षा केन्द्र पर ही निर्धारित किये जायें। छात्रों की संख्या 500 से अधिक होने पर दूसरा परीक्षा केन्द्र राज्य शिक्षा केन्द्र की अनुमति से बनाया जा सकेगा।

निर्देशों में कहा गया है कि परीक्षा केन्द्र तक परीक्षार्थियों को पहुँचाने का दायित्व संबंधित शाला प्रमुख और शिक्षकों का होगा। परीक्षार्थियों के प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर प्राप्त किये जा सकेंगे। इस संबंध में विस्तृत जानकारी राज्य शिक्षा केन्द्र के जिला समन्वयक से भी प्राप्त की जा सकती है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!