सिवनीहेल्थ

वसुंधरा को हराभरा करने एवं पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता निभा रहे अधिकारी-कर्मचारी एवं आमजन

   सिवनी यशो:- आने वाली पीढ़ी के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य तथा वसुंधरा को हराभरा करने एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रदेश में “एक पेड़ मां के नाम” (“A tree in the name of mother”) अभियान संचालित हैं। अभियान में सहभागिता सुनिश्चित करते हुए अधिकारी-कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में आम जनमानस “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से जुड़ते हुए अपने घरों के आस-पास एवं अन्यत्र भूमि पर पौधारोपण कर रहे हैं। साथ ही अन्य व्यक्तियों को भी एक पौधा लगाने हेतु प्रेरित कर रहे हैं।

वसुंधरा को हराभरा करने एवं पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता निभा रहे अधिकारी-कर्मचारी एवं आमजन - Seoni News

इसी क्रम में गुरूवार 11 जुलाई को शासकीय सिविल हॉस्पिटल लखनादौन सेक्टर मेडिकल ऑफिसर एवं स्वास्थ्य टीम के द्वारा चिकित्सालय परिसर एवं आयुष्मान आरोग्य मन्दिर सिहोरा में फलदार, छायादार एवं औषधी महत्व के पौधों का रोपण किया गया। इसी तरह मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् नवांकुर संस्था परासिया एवं वेलफेयर फाउंडेशन समिति विकासखंड छपारा द्वारा ग्राम गोहना स्कूल परिसर में, नगर परिषद केवलारी कार्यालय परिसर में स्थानीय जनप्रतिनिधियो एवं पुल निर्माण विभाग सिवनी के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button