WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ाहेल्थ

उपकरण प्राप्त कर खुश हुए वृद्धजन एवं दिव्यांगजन

72 जरूरतमंदों को आधार-सक्षम एवं एल्मिको ने भेंट किए उपकरण

Chhindwara 12 March 2025
छिंदवाड़ा यशो:- परासिया रोड स्थित दिव्यांगों की सेवा में समर्पित संस्था आधार फाउंडेशन में सक्षम, आधार एवं एल्मिको द्वारा वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण वितरण शिविर लगाया गया ओर 72 जरूरतमंदों को उपकरण भेंट कर उनके स्वास्थ लाभ की मंगल कामना की गई।

तीन घंटे सफल एवं सराहनीय शिविर के मुख्य अतिथि पी.के.पांडे ज्वाइंट कमिश्नर जीएसटी, मुख्य वक्ता एवं विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी जी. एस. बघेल, कार्यक्रम अध्यक्ष सर्वोदय अहिंसा के प्रदेश संयोजक दीपक राज जैन के साथ विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अरविंद प्रताप सिंह, एल्मिको जबलपुर से डॉ. नरेंद्र कुमार गंगवार एवं डॉ. प्राणेश मिश्रा उपस्थित रहे। जिनका सक्षम के जिला अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक इंजी. महेश किंथ तथा आधार की संचालिका सरिता पांडे ने आत्मीय अभिनंदन किया।

सभा का सफल संचालन कुशल मंच संचालिका श्रीमती वंशिका जैन ने किया एवं मंगलाचरण दिव्यांग बिटिया ने कर सभी अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान नपानि स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन एवं निगम से स्वच्छता दूत शीतल जैन ने उपस्थित जन समुदाय से स्वच्छता हेतु फीडबेक कराकर छिंदवाड़ा को स्वच्छ-स्वस्थ एवं सुंदर बनाने की अपील की।

दिव्यांगजनों सहित वृद्धजनों को वितरित किए गए आवश्यक उपकरण वितरण कार्यक्रम को मुख्य अतिथि श्री पांडे एवं डीईओ श्री बघेल ने सराहनीय पहल बताई तथा उच्च क्वालिटी के उपकरण वितरण की सराहना कर आयोजकों का आभार माना और सभी को मिष्ठान वितरित किया। उन्होंने आयोजकों को ईश्वर का दूत बताया और इस सेवा कार्य की हृदय से सराहना की।

72 जरूरतमंदों को भेंट किए उपकरण

तीन घंटे चले सेवा आयोजन में दृष्टि बाधित सोनिका चंद्रवंशी को स्मार्टफोन और छड़ी, जयवंती करफे व शालिनी भवारकर को बैटरी ऑपरेटेड मोटर ट्राईसाईकिल, धैर्य पांडे को ट्राई साइकिल, चमन पवार को श्रवण यंत्र, हिमानी रघुवंशी को प्रशिक्षण किट, जानकी टांडेकर को कमोड व्हीलचेयर व बेल्ट के साथ यशोदा चौरसिया, जनक लाल, ओमवती बाई, चंद्राबाई साहू, सुंदरबाई, सुरेश कुमार दुबे, भग्गू लाल, शकुन बाई, ओमवती जानकी, परलालजी चौधरी, कौशल्या, सवाई, उर्मिला विश्वकर्मा, गुलाब युव, अंगूरी देवी, दामिनी, डिकं चौरे, हर्ष, पंचेश्वर, अमीना साहू, हर्षित चौरे, विनय, आदर्श, प्रियांशु, नव्या, नायरा, ऋषिका, धर्मेंद्र, लवकेश, प्रिंस डहरिया, प्राची कुशवाहा, निकुंज, रोहित आदि 72 दिव्यांगजनों एवं वृद्ध जनों को लगभग सात लाख राशि के जीवन सहायक उपकरण निशुल्क वितरित किए गए ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आधार फाउंडेशन और सक्षम की ओर से बिंदु यादव, सुमित्रा पवार, मीना सरयाम, अनीता भलावी, शीतल बोनिया, अर्पणा भारत, ममता कुमरे, अशोक धाकड़े, शकुंतला वर्मा, उषा डेहरिया, ज्योति चौकसे, सोनाली पवार, ओम प्रकाश ओक्टे आदि का विशेष सहयोग रहा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!