छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

ज्ञानचंद के आग्रह पर नगर पालिका को मिली एक करोड़ पाँच लाख की सौगात

 

सिवनी 23 जून 23

सिवनी यशो:- सिवनी नगर विकास को गति देने के लिये सिवनी नगर पालिका में भाजपा पार्षद दल के नेता ज्ञानचंद सनोडिया ने गत अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह को ज्ञापन सौंपा तथा नगरीय प्रशासन के आयुक्त भारत यादव से भोपाल में भेंट कर नगर विकास की अनेक योजनाओं एवं नगर की अनेक समस्याओं के संबंध में चर्चा की थी और नगर के जलस्रोतो के सौदर्यीकरण के लिये विशेष आग्रह करते हुये पर्याप्त राशि स्वीकृत करने की मांग की थी ।

 पार्षद दल के नेता ज्ञानचंद सनोडिया की मांग के अनुरूप नगरीय प्रशासन विभाग ने गत 20 जून को नगर के जलस्रोतो के सौंदर्यीकरण के लिये एक करोड़ पांच लाख रूपये की राशि स्वीकृत कर सिवनी नगर पालिका परिषद को सूचना प्रेषित की है कि उक्त राशि से नगर के जल स्रोतों के  सौंदर्यीकरण के लिये निविदाएँ आमंत्रित करने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाये ।

 नगरीय प्रशासन ने उक्त पत्र में उल्लेख किया है कि उक्त राशि से जल स्रोतो की स्टोन पिचिंग घाट का सौंदर्यीकरण सहित अन्य काम सुनिश्चित किये जाये । भाजपा पार्षद दल के नेता ज्ञानचंद सनोडिया ने उक्त राशि स्वीकृत करने पर नगरीय प्रशासन आयुक्त भरत यादव को धन्यवाद ज्ञापित किया है  ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button