छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

आज मंडला आएंगे पूर्व सीएम कमलनाथ, फ्लेक्सों से सजा शहर

मंडला यशो:- मप्र कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ रानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर आज 24 जून को मंडला आ रहे हैं। वे यहां विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने मंडलम एवं सेक्टर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जनसभा को संबोधित करेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कमलनाथ के आगमन को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। कांग्रेस द्वारा शुक्रवार को सभा स्थल पर प्रेसवार्ता कर तैयारियां एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र अमूले ने प्रेसवार्ता में बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कमलनाथ प्रात: 9रू55 पर महाराजपुर हेलीपेड पहुचेंगे। 10.15 बजे रानी दुर्गावती स्मारक में प्रतिमा का पूजन व माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। 10.30 बजे स्थानीय सर्किट हाउस में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। 11 बजे स्टेडियम के पास जनसभा स्थल पहुंचकर मंडलम एवं सेक्टर की बैठक लेंगे व कांग्रेस जनों से चर्चा करेंगे। 11.30 बजे जनसभा को संबोधित करने के बाद 12.30 बजे स्व. संजय परिहार के आवास पहुंचकर संवेदना व्यक्त करेंगे।

कांग्रेस की व्यापक तैयारी

कमलनाथ के इस कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। जिले भर से कांग्रेस कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। कांग्रेस कमेटी ने जिले के समस्त कार्यकर्ताओं व आमजन से इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपील की है। इस दौरान बिछिया विधायक नारायण पट्टा, निवास विधायक डॉ अशोक मर्सकोले, जिला अध्यक्ष राकेश तिवारी सहित कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button