खेलमध्यप्रदेशमनोरंजनसिवनी

राज्यस्तरीय मोगली उत्सव द्वितीय दिवस छात्रों को कराई गई जंगल सफारी

वन भ्रमण के दौरान  वन्य जीवों को देखकर हुए प्रफुल्लित बच्चे

सिवनी 12 नवंबर 24
राज्यस्तरीय मोगली उत्सव द्वितीय दिवस छात्रों को कराई गई जंगल सफारी - Seoni News
  सिवनी यशो:- मध्य प्रदेश शासन (Madhya Pradesh Government) द्वारा छात्रों को वन्य जीवों (wild animals) , सिवनी  12 नवंबर 24/  पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति (Environmental protection and nature) से जोडऩे के प्रतिवर्ष लिए पेंच नेशनल पार्क (Pench National Park) सिवनी में राज्य स्तरीय मोगली उत्सव (State Level Mowgli Utsav) आयोजन कराया जाता है। इसी परिपेक्ष्य में मोगली उत्सव 2024 के द्वितीय दिवस उत्सव में सहभागिता कर रहे मोगली मित्र छात्र-छात्राओं को नेचर टेल, ट्रेजर हंट हैबिटेट सफारी के लिए प्रात: पांच बजे ले जाया गया। जंगल सफारी (jungle safari) के दौरान मोगली मित्र (mowgli friend) तेंदुआ दिखाई देने से आनंदित हुए।
राज्यस्तरीय मोगली उत्सव द्वितीय दिवस छात्रों को कराई गई जंगल सफारी - Seoni News
      उल्लेखनीय है कि बच्चों के सर्वांगीण विकास  एवं वन पर्यावरण, वन्य जीव संरक्षण की जानकारी के लिए मध्य प्रदेश शासन,  स्कूल शिक्षा विभाग  (School Education Department), पाठ्य पुस्तक निगम, स्काउट एवं गाइड, जैव विविधता एवं प्रौद्योगिकी विभाग, जनजाति कार्य विकास विभाग, माध्यमिक शिक्षा मंडल, वन विभाग इकोटूरिज्म एवम् पर्यटन  विकास बोर्ड के संयुक्त तत्वधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। मोगली उत्सव कार्यक्रम में जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग एवं वन विभाग द्वारा सहजकर्ता मार्गदर्शी शिक्षकों के द्वारा  चित्रकला, प्रश्न मंच, सांस्कृतिक आदि विविध गतिविधि कराई जा रही हैं। 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button