मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

पंचायत उप-निर्वाचन के लिए रिटर्निंग अधिकारी (returning officer) नियुक्त

सिवनी 12 नवंबर 24
सिवनी यशो:- राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission) द्वारा जारी पंचायत उप-निर्वाचन 2024 अधिसूचना (Panchayat By-Election 2024 Notification) के परिपालन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री संस्कृति जैन (Collector and District Election Officer Ms. Sanskriti Jain) ने संबंधित जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत (gram panchayat) के वार्ड निर्वाचन क्षेत्र जहां उपनिर्वाचन संपन्न होने, के लिए जनपद पंचायत अनुसार सिवनी जनपद के लिए तहसीलदार सिवनी को, जनपद पंचायत बरघाट के? लिए तहसीलदार बरघाट को, जनपद पंचायत केवलारी के लिए तहसीलदार केवलारी को, जनपद पंचायत लखनादौन के लिए तहसीलदार लखनादौन को, जनपद पंचायत छपारा के लिए तहसीलदार छपारा को, जनपद पंचायत कुरई के लिए तहसीलदार कुरई को, एवं जनपद पंचायत घंसौर के लिए तहसीलदार घंसौर को तथा जनपद पंचायत धनौरा के लिए तहसीलदार धनौरा को रिटर्निंग अधिकारी के रूप में नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button