छिंदवाड़ाधर्म

मंगलवार को हनुमान जी के दरबार में लगाई जाती है भक्तो की अर्जियां

 श्री केसरी नंदन हनुमान मंदिर में हर मंगलवार हनुमान जी करते हैं जनसुनवाई भक्त लगाते हैं अर्जियां 

 Chhindwara 18 May 2025
 छिंदवाड़ा यशो:- पूरे भारत में प्रसिद्ध प्राचीन पूर्व मुखी श्री केसरी नंदन हनुमान मंदिर पूरे भारत में जाना जाता है मंदिर की विशेषता यह है कि इस मंदिर में श्री केसरी नंदन हनुमान मंगलवार को जनसुनवाई करते हैं जिसमें मंदिर में आने वाले श्रद्धालु अर्जी लिखकर अपनी समस्याएं और परेशानी हनुमान जी को समर्पित करते हैं मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालुओं के द्वारा श्री केसरी नंदन हनुमान मंदिर में नारियल की तोरण बनाकर बांधी जाती है इसलिए मंदिर में चारों तरफ जहां तक नजर जाती है वहां तक सिर्फ नारियल ही नारियल नजर आते हैं जो की भक्तों की आस्था के प्रतीक माने जाते हैं मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालुओं के द्वारा शनिवार को होने वाली महा आरती और भंडारे का आयोजन किया जाता है मंदिर ट्रस्ट के मुख्य पुजारी अनिल मालवी ने बताया कि इस मंदिर में भंडारा करवाने के लिए भक्तों को महीना का इंतजार करना पड़ता है इस शनिवार महा आरती और भंडारे का भव्य आयोजन राजकुमार सूर्यवंशी रामेश्वर सूर्यवंशी अनिल सूर्यवंशी अखिल सूर्यवंशी और उनके परिवार के द्वारा किया गया हर शनिवार होने वाली महा आरती में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं और श्री केसरी नंदन हनुमान से सुख शांति और समृद्धि की कामना करते हैं ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!