WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ाहेल्थ

विश्व पर्यावरण दिवस पर तालाब की सफाई कर  पौधरोपण करने ली शपथ

Chhindwara 07 June 2025
छिदवाड़ा यशो:- अनुष्का एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी संबंधित मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद एवं कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के निर्देशन में व मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक अखिलेश जैन के मागदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस आदर्श ग्राम चिचोली में मनाया गया । 
विश्व पर्यावरण दिवस पर तालाब की सफाई कर  पौधरोपण करने ली शपथ - Seoni News
इस अवसर पर जल संवर्धन हेतु ग्राम में स्थित तालाब के चारों ओर साफ-सफाई कर विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया साथ ही अध्यक्ष श्रीमती जीतिका विश्वकर्मा द्वारा ग्रामीण महिलाओं को पौधारोपण करने एवं पॉलिथिन का उपयोग बंद कर जूट से बनी थैलियों का उपयोग कर हम प्राकृतिक जीवन शैली अपनाने और अधिक से अधिक पौधों का रोपण कर जल का संरक्षण करने शपथ दिलाई गई एवं एक पेड़ पर सकोरा बांधकर  पक्षियों के लिए पानी और अन्न की उचित व्यवस्था की गई जिससे दोपहरी पक्षियों को पानी मिल सके । कार्यक्रम में उप सरपंच बुद्धो बाई परते, राजकुमारी सुरेश नजरूजी व अन्य ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रही ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!