मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

“वन नेशन, वन इलेक्शन से विकास को नई गति मिलेगी” – सांसद भारती पारधी

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस सिवनी में आयोजित छात्र परिचर्चा में सांसद भारती पारधी, विधायक दिनेश राय मुनमुन और भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन ने साझा किए विचार

Seoni 13 October 2025

सिवनी यशोः– प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस सिवनी के ऑडिटोरियम में सोमवार को “वन नेशन, वन इलेक्शन” विषय पर छात्र परिचर्चा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में सांसद श्रीमती भारती पारधी,

विधायक दिनेश राय ‘मुनमुन’,

तथा भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

वन नेशन वन इलेक्शन परिचर्चा प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज सिवनी सांसद भारती पारधी विधायक दिनेश राय मुनमुन भाजपा मीना बिसेन
प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज सिवनी में ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ विषय पर आयोजित छात्र परिचर्चा में अतिथि के रूप में उपस्थित सांसद भारती पारधी, विधायक दिनेश राय मुनमुन और भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि — “एक राष्ट्र, एक चुनाव” व्यवस्था से देश में बार-बार होने वाले चुनावों पर लगने वाला समय,

संसाधन और व्यय —

तीनों की बचत होगी। इससे सरकारें अपने पूरे कार्यकाल में विकास योजनाओं पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकेंगी।

चुनावी सुधार नहीं, बल्कि राष्ट्रहित का अभियान

सांसद श्रीमती भारती पारधी ने कहा कि –

“वन नेशन, वन इलेक्शन” केवल चुनावी सुधार नहीं, बल्कि राष्ट्रहित का अभियान है, जो लोकतंत्र को स्थायित्व और नीति-निरंतरता प्रदान करेगा।

उन्होंने कहा कि-  जब केंद्र और राज्य सरकारों के चुनाव एक साथ होंगे,तो देश की प्रशासनिक मशीनरी और जनता दोनों का बहुमूल्य समय बचेगा।

विधायक दिनेश राय ‘मुनमुन’ ने कहा कि –यह पहल युवाओं के लिए अध्ययन और चिंतन का विषय है। देश के भावी मतदाताओं को इस नीति के लाभ और व्यवहारिक पहलुओं को समझना चाहिए।

उन्होंने कहा कि- यह विषय संविधान की भावना और लोकतांत्रिक जिम्मेदारी से जुड़ा हुआ है।

वन नेशन वन इलेक्शन परिचर्चा प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज सिवनी सांसद भारती पारधी विधायक दिनेश राय मुनमुन भाजपा मीना बिसेन
प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज सिवनी में ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ विषय पर आयोजित छात्र परिचर्चा में अतिथि के रूप में उपस्थित सांसद भारती पारधी, विधायक दिनेश राय मुनमुन और भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने कहा कि –

एक साथ चुनाव से राजनीतिक स्थिरता बढ़ेगी, जिससे योजनाओं की निरंतरता बनी रहेगी और विकास गति पकड़ेगा।

कार्यक्रम में जनभागीदारी अध्यक्ष बाबा पांडेय,

प्रादेशिक सदस्य श्रीमती अंकिता तिवारी,

भाजयुमो जिला अध्यक्ष युवराज राहंगडाले,

जिला संयोजक अंकित ठाकुर,

सांसद प्रतिनिधि अतीत बिसेन,

नितेश ठाकुर,

नितिन सनोडिया,

श्वेता राय,

नेहा कश्यप,

हर्ष विश्वकर्मा,

एवं अंकुश वैश्य की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने भी विषय पर अपने विचार साझा किए और यह समझने की कोशिश की कि-

“वन नेशन, वन इलेक्शन” से भारत के लोकतंत्र में क्या परिवर्तन आ सकते हैं।

समापन में अतिथियों ने युवाओं को सक्रिय नागरिकता और जनजागरूकता के लिए प्रेरित किया।

https://onoe.gov.in/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!