क्राइमसिवनी

ट्रक में अज्ञात कारणों से लगी आग

  सिवनी यशो:- जिले के छपारा थाना अंतर्गत छपारा बाईपास के समीप चलते ट्रक में आग लग गई। जिसके कारण ट्रक आगे की तरफ से धू-धू कर जल गया। जानकारी के अनुसार छपारा बाईपास के समीप एक चलते ट्रक में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। जिसके कारण ट्रक धू-धू कर जलने लगा। ट्रक चालक और परिचालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी छपारा पुलिस और दमकल वाहन में दी। जिसके बाद नगर परिषद का दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और आग पर काबू किया गया। जिस स्थान पर यह घटना घटी वहां वाहनों व लोगो का आना-जाना अधिक होता है।
घटना के समय लोग मौजूद होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है।
छपारा थाना प्रभारी सौरभ पटेल का कहना है कि सूचना मिली थी कि ट्रक में आग लगी है। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग किस कारण से लगी इसका पता लगाया जा रहा है।

यह भी खतरनाक है

यहाँ एक बात बहुत गौर करने वाली है कि विद्युत विभाग नेशनल हाईवे क्रास कर विद्युत कनेक्शन नहीं देता परंतु छपारा के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग को क्रास कर एक विद्युत कनेक्शन दिया गया है । जिसके संबंध में एक बार दैनिक यशोन्नति के द्वारा विद्युत विभाग के अधीक्षण यंत्री से चर्चा कर उनका ध्यान आ$कृष्ट कराया गया था तब उनका कहना था कि दिखवाते है । उसके पश्चात क्या हुआ इसकी कोई जानकारी नहीं है । दैनिक यशोन्नति उसके कारण ट्रक में आग लगने की घटना को जोड़कर प्रस्तुत नहीं कर रहा है केवल यह ध्यान दिलाने का प्रयास मात्र है कि वह भी खतरनाक हो सकता है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!