पीजी कॉलेज सिवनी में ऑनलाइन परीक्षा होने लगी आयोजित
Seoni 17 April 2025
सिवनी यशो:-प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिवनी में प्रारंभ नवीन पाठ्यक्रम बीकॉम विथ बीएफएसआई के मेजर विषय के अंतर्गत assesment on job role Account Assistant की ऑनलाइन परीक्षा कराई जा रही है उक्त परीक्षा में महाविद्यालय में अध्यनरत ४७ विद्यार्थियों ने भाग लिया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रविशंकर नाग के निर्देशन में तथा वाणिज्य विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ एसपी सिंह की प्रत्यक्ष मार्गदर्शन में यह परीक्षा संपन्न हुई।
महाविद्यालय में १०० कंप्यूटर युक्त लैब तैयार होना है जिसमें से ४० कंप्यूटर की लैब अभी तैयार हो चुकी है जिसमें भी बीकॉम विथ बीएफएसआई की परीक्षा संपन्न हुई।
ऑनलाइन परीक्षा देने के बाद विद्यार्थियों ने अपना फीडबैक दिया कि हमें ऑनलाइन परीक्षा देने में बहुत ही सुविधा मिली। भविष्य में ऐसे ही ऑनलाइन परीक्षा आयोजित हो ऐसी हम अपेक्षा रखते हैं ऐसा विद्यार्थियों के द्वारा कहा गया।

