मध्यप्रदेशसिवनी

अग्निवीर में चयनित हुए एनसीसी कैडेट्स व विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 

 Seoni 17 April 2025
सिवनी यशो:-  प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस पीजी कॉलेज सिवनी में अग्नि वीर में चयनित हुए एनसीसी कैडेट्स व विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
पीजी कॉलेज सिवनी के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट पवन कुमार वासनिक ने बताया की महाविद्यालय के 12 विद्यार्थियों व एनसीसी केडेट्स का चयन अग्निवीर के लिए हुआ है। इन विद्यार्थियों का सम्मान करने के लिए आज महाविद्यालय की एनसीसी इकाई के तत्वाधान में सम्मान समारोह आयोजित हुआ लेफ्टिनेंट वासनिक ने आगे बताया कि चयनित विद्यार्थियों का प्रशिक्षण उन्हें आवंटित मुख्यालय में होगा जिसके लिए विद्यार्थी अपने मुख्यालयों में ज्वाइन करेगें। 
इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रवि शंकर नाग ने चयनित कैडेट्स व विद्यार्थियों को बधाई प्रेषित की एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉक्टर एसपी सिंह ने विद्यार्थियों को सेना के माध्यम से राष्ट्र की सेवा के सर्वश्रेष्ठ विकल्प का चयन करने हेतु अपनी शुभकामनाएं दी। कहा की आप सभी ने अपने ग्राम जिले व महाविद्यालय को गौरवान्वित किया है। कार्यक्रम में उपस्थित प्रोफेसर सत्येंद्र शेंडे ने कहा कि आज हम सभी बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर रहे है।उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों से अपील किया कि  चयनित विद्यार्थियों से प्रेरणा लेकर सेना में आकर राष्ट्र सेवा करें। 
कार्यक्रम में घंसौर महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री पटवा जी की गरिमामयी उपस्थित रही। आपने एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट पवन कुमार वासनिक द्वारा विद्यार्थियों को प्रदान किये जा रहे कुशल मार्गदर्शन की सराहना की। महाविद्यालय के समस्त स्टॉफ ने विद्यार्थियों को बधाई दी।
कार्यक्रम में  डॉ श्याम सिंह राहंगडाले, डॉक्टर श्रुति अवस्थी प्रोफेसर गणेश मंतरे, डॉ पूनम अहिरवार, के के बरमैया,डॉक्टर एमसी सनोदिया , डॉ रंजीता कमलेश, डॉ दिनेश वर्मा, स्पोर्ट्स ऑफिसर के सी राउर, अमितोष, निलेश्वरी, श्री नागले , एनसीसी के केडेट्स, एनएसएस के केडेट्स व विद्यार्थियों उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button