छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

युवा नवमतदाता ही बनेगा भारत का भाग्य विधाता -युवराज

भाजयुमो ने युवा दिवस पर कराई भाषण प्रतियोगिता

सिवनी यशो:- भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पूरे मध्यप्रदेश में युवाओ से विकसित भारत एम्बेसडर बनने का आग्रह किया जा रहा है उसी तारतम्य में नगर के विभिन्न संस्थाओं जैसे मीनाक्षी पैरामेडिकल, ज्ञानगंगा पैरामेडिकल, द्रोणाचार्य कोचिंग,ज्ञानधारा कोचिंग,डीएस क्लासेस, यूक्लिड क्लासेस आदि में भाजयुमो सिवनी के जिलाध्यक्ष श्री युवराज राहंगडाले द्वारा युवाओं से संवाद किया गया और उनसे नमो एप डाउनलोड करवाया गया और विकसित भारत एम्बेसेडर बनाया गया साथ ही ये कहा गया कि माननीय प्रधानमंत्री के विकसित भारत संकल्प 2047 में आज के युवा की महती भूमिका है।
इसके पश्चात स्वामी विवेकानन्द जयंती अर्थात 12 जनवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है जिसके तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा सिवनी द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के शुभ अवसर पर भाषण प्रतियोगिता पीजी कॉलेज में रखी गई, जिसमें विभिन्न छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया सर्वप्रथम स्वामी विवेकानन्द जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया इसके पश्चात भाषण प्रतियोगिता का सम्पन्न हुई जिसमे प्रथम पुरुस्कार गरिमा सेंगर, द्वितीय पुरुस्कार अंशुल भारद्वाज,तृतीय पुरस्कार मीनाक्षी एवम सांत्वना पुरुस्कार आयुषी सेंगर को दिया गया। इस अवसर पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष युवराज राहंगडाले,जनभागीदारी अध्यक्ष अजय बाबा पांडेय, पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ रविशंकर नाग, जिला महामंत्री तुलेश डहरवाल,जिला उपाध्यक्ष अंकित ठाकुर,जिला नमो एप प्रभारी नितेश ठाकुर,नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा ऋषभ चौरसिया, उतर मण्डल अध्यक्ष भुनेश कुल्हाड़े, नगर महामंत्री ऋतिक तिवारी, नगर उपाध्यक्ष तेजस तिवारी, नगर मंत्री श्रेयांश खरे एवं अन्य युवा मोर्चा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!