छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति
छिंदवाड़ा में संगठन बदलाव: सोनू मांगो बने शहर कांग्रेस अध्यक्ष
कमलनाथ-नकुलनाथ की अनुशंसा पर नियुक्ति, पप्पू यादव को चौरई का पर्यवेक्षक बनाया गया
Chhindwara 28 March 2026
छिंदवाड़ा यशो:- जिले में कांग्रेस संगठन में अहम बदलाव किया गया है। कमलनाथ एवं नकुलनाथ की अनुशंसा पर नगर निगम अध्यक्ष सोनू मांगो को शहर कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
साथ ही कांग्रेस संगठन ने पप्पू यादव को चौरई क्षेत्र का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
सक्रिय कार्यकर्ता को मिली जिम्मेदारी
सोनू मांगो लंबे समय से कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं और संगठनात्मक गतिविधियों में लगातार भागीदारी निभाते रहे हैं। उनकी नियुक्ति को संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।


