छिंदवाड़ामध्यप्रदेश
जम्मू कश्मीर में हुए हिंदुओं के नरसंहार पर आक्रोश
हिंदू उत्सव समिति ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया
Chhindwara 24 April 2025
छिंदवाड़ा यशो:- जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पूर्व पहलगाम में हुए हिंदुओं के नरसंहार , जघन्य हत्याकांड पर संपूर्ण देश में आक्रोश है । छिंदवाड़ा में हिंदू उत्सव समिति द्वारा इस जघन्य हत्याकांड की , हिंदुओं के धर्म पूछ पूछ कर उनसे कलमा पढाकर , पर्यटकों से कपड़े उतरवा कर उनका , धर्म पूछते हुए उनके परिवार के सामने गोली मारकर हत्या की गई ,निर्दोष निरपराध हिंदुओं पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए भारतीय सीमा से लगे पाकिस्तानी आतंकवादियों के कैंप पर सर्जिकल स्ट्राइक की मांग महामहिम राष्ट्रपति से की है ।
हिंदू उत्सव समिति ने देश में पाकिस्तान और पाकिस्तान समर्थक आतंकवादियों ने जिस प्रकार से इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया है । हिंदू उत्सव समिति के सदस्यों ने महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जी से जम्मू कश्मीर समेत संपूर्ण देश में जिहादी मानसिकता वाले संगठनों पर पाबंदी लगाकर और उन पर कड़ी कार्रवाई करते हुए जेहादी ताकतों को समूल नष्ट करने की मांग की है ।
महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन देते समय हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष शंटी बेदी , संरक्षक हरिओम सोनी , शिव मालवी , दिवाकर सदारंग, अजय सक्सेना , विजय पांडे , संतोष राय विजय झाझरी , योगी मालवी , संदीप चौहान , लोकेश डहरिया , अरुण शर्मा , धर्मेंद्र मिगलानी , राहुल शर्मा आकाश पटेल , शानू वर्मा , रोशन सिंह शिंगणापुरे , रवि कैथवास , अभिलाष गौहर , दिनशु यादव , गोलू मालवी , राजेंद्र विश्वकर्मा नीरज साहू राहुल गवांडे अरविंद चौरसिया कुणाल जामकर हर्ष सोनी मुकेश मालवी माननी मालवी सक्षम अवस्थी शैलू राजपूत समेत बड़ी संख्या में समिति के सदस्य गण उपस्थित थे ।



