भाजपा नेता कन्हईराम रघुवंशी ने खुद को मारी गोली : निधन
अंत्येष्ठी आज सुबह 10.30 होगी
Chhindwara13 December 24
छिंदवाड़ा यशो:- वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कन्हईराम रघुवंशी (Senior BJP leader, former district BJP president and former municipality president Kanhairam Raghuvanshi) ने सुबह अपने घर में दुनाली बन्दूक (double barreled gun) से खुद को गोली मारकर आत्म हत्या (suicide) कर ली। वे 70 वर्ष के थे, उनके दो पुत्र एवं दो पुत्री है।
भाजपा में सक्रिय राजनीति (active politics) में रहे कन्हईराम रघुवंशी स्व. सुन्दरलाल पटवा (Sunderlal Patwa) एवं शिवराजसिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) के खास रहे है।
उनका निधन भाजपा की अपूर्णिय क्षति है, निधन का समाचार पाते ही सुबह उनके निवास स्थान पर जिला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव (District BJP President Sheshrao Yadav), पूर्व मंत्री चौधरी चन्द्रभान सिंह (Former minister Chaudhary Chandrabhan Singh) एवं अनेको पदाधिकारी एवं उनके मित्र उनके निवास स्थान पहुंचे।
उनकी अंत्येष्ठी (funeral) आज 10.30 बजे उनके निवास स्थान गणेश कालोनी से निकलेगी।
उनके निधन पर सांसद विवेक साहू (MP Vivek Sahu) , पूर्व सांसद नकुलनाथ (Former MP Nakulnath), पूर्व मंत्री चौधरी चन्द्रभानसिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव, सभी पूर्व विधायक, भाजपा नेता अरूण कपूर ने गहरा शोक व्यक्त किया।





