मध्यप्रदेशधर्मसिवनी

परशुराम जयंती पर सिवनी में भव्य रैली 19 अप्रैल को

पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के आगमन से बढ़ा उत्साह

परशुराम जयंती रैली सिवनी – 19 अप्रैल को भव्य रैली के साथ दिव्य आयोजन

 Seoni 15 April  2026
सिवनी यशो:- भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर सिवनी में 19 अप्रैल को भव्य रैली का आयोजन किया जा रहा है।

इस बार आयोजन को लेकर विशेष उत्साह इसलिए भी है क्योंकि पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा,
पूर्व विधायक संजय शर्मा सहित अनेक विशिष्ट हस्तियों का आगमन भी इस कार्यक्रम में हो रहा है
इससे कार्यक्रम की भव्यता और बढ़ गयी है।

यह भी पढ़े : धूमधाम और उत्साह के साथ मनायी गयी भगवान परशुराम की जयंती

मठ मंदिर परिसर से दोपहर 1 बजे रैली का शुभारंभ

ब्राह्मण समाज के कार्यकारी अध्यक्ष भुनेश्वर शुक्ल एवं युवा वाहिनी के जिला संयोजक
अवधेश पिंकी त्रिवेदी ने अपील जारी करते हुए कहा कि सभी समाजजन से 19 अप्रैल को दोपहर 01 बजे
मठ मंदिर परिसर में अपने-अपने वाहनों के साथ एकत्रित हों, जहां से परशुराम जयंती रैली सिवनी का शुभारंभ किया जाएगा।

समाज की एकता का होगा भव्य प्रदर्शन

आयोजकों के अनुसार,परशुराम जयंती रैली सिवनी केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि ब्राह्मण समाज की एकजुटता,
परंपरा और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बनेगी। युवा, महिलाएं और वरिष्ठजन सभी वर्गों की
सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया है।

यह भी पढ़े : – ब्राह्मण समाज का भव्य आयोजन : यज्ञोपवीत संस्कार और प्रतिभा सम्मान में संस्कार, संस्कृति और संकल्प का संगम

आगमन से कार्यक्रम को मिलेगी विशेष गरिमा

पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए प्रशासनिक और सामाजिक
स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। उनके आगमन से रैली को विशेष गरिमा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

 पूर्व गृहमंत्री का अधिकृत विस्तृत दौरा कार्यक्रम

जारी अधिकृत कार्यक्रम के अनुसार, पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा 19 अप्रैल को प्रात: 08:00 बजे
पेंच राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र का भ्रमण करेंगे तथा 10:00 बजे फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में विश्राम एवं
भोजन करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 01:45 बजे परशुराम जयंती रैली सिवनी के लिए प्रस्थान कर 02:00 बजे मठ मंदिर पहुंचेंगे,
जहां भगवान परशुराम जयंती पर आयोजित शोभायात्रा में सम्मिलित होंगे।

यह भी पढ़े : – भृगुकुल नंदन भगवान परशुराम प्राकट्य महोत्सव

दोपहर 03:00 बजे मंगल भवन (नंदकेश्वर धाम) में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे,
03:30 बजे पूर्व  नगर पालिका अध्यक्ष राजेश कुमार त्रिवेदी के निवास पहुंचेंगे। इसके उपरांत 03:50 बजे जबलपुर के लिए प्रस्थान
कर सायं 06:10 बजे जबलपुर पहुंचकर महाकौशल एक्सप्रेस (ट्रेन क्रमांक 12189) से रात्रि में
आगे की यात्रा करेंगे।

https://m.dailyhunt.in/news/india/hindi/newstrack+journalism+hindi-epaper-nwstkhin/parshuram+jayanti+2026+kab+manai+jaegi+parashuram+jayanti+janie+puja+vidhi+sahi+tithi+aur+mahatv-newsid-n708363940

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button