धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

धूमधाम और उत्साह के साथ मनायी गयी भगवान परशुराम की जयंती

 

धूमधाम और उत्साह के साथ मनायी गयी भगवान परशुराम की जयंती - Seoni News
सिवनी यशो:- सिवनी जिला ब्राह्मण समाज ने शुक्रवार को गजकेसरी योग में भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम और श्राद्धा भक्ति के साथ मनायी । ब्राह्मण समाज के भवन डूंडासिवनी नंदकेश्वर धाम में आयोजित मुख्य समारोह में माता जगत जननी राजराजेश्वरी एवं भगावान परशुराम का पूजन अर्चन समाज के अध्यक्ष पंडित दिलीप तिवारी की गरिमामय उपस्थिती में प्रात: से प्रारंभ हुआ ।

धूमधाम और उत्साह के साथ मनायी गयी भगवान परशुराम की जयंती - Seoni News

विधिवत पूजन के अर्चन के पश्चात दोपहर बाद स्थानीय मठ मंदिर प्रांगण से ब्राह्मण समाज के युवाओं की अगुवाई में शोभायात्रा निकाली गयी इस शोभायात्रा बाल वृंद से लेकर बुजुर्गो, महिलाओं ने बड़े उत्साह के साथ सहभागिता की । शोभायात्रा में आगे दुपहिया वाहनों का काफिला चल रहा था इसके पीछे अनेक सुंदर झांकिया और चौपाहिया वाहनों का काफिला चल रहा था ।

धूमधाम और उत्साह के साथ मनायी गयी भगवान परशुराम की जयंती - Seoni News

शोभायात्रा मठ मंदिर प्रांगण से गगनभेदी नारों के साथ प्रारंभ होकरछिंदवाड़ा चौक, नगर पािलका चौक से नेहरू रोड, शुक्रवारी, काली चौक, होते हुये डूंडासिवनी, से नंदकेश्वर धाम पहुँची । यह विशाल शोभा यात्रा नंदकेश्वर धाम में एक धर्मसभा में परिवर्तित हो गयी ।

 

धूमधाम और उत्साह के साथ मनायी गयी भगवान परशुराम की जयंती - Seoni News
नंदीकेश्वर धाम में भगवान परशुराम जी के प्राकट्योत्सव का कार्यक्रम ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष पंडित दिलीप तिवारी की अध्यक्षता में प्रारंभ हुआ कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में जबलपुर विधायक अभिलाष पांडे, श्रीमती नीता पटेरिया एवं अन्य वरिष्ठ विभूतियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जिले के सभी विकासखंडों/सेक्टरों से पधारे अध्यक्षों का जिला ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित दिलीप तिवारी ने पुष्पमाला, शाल, श्रीफल, दुपट्टा एवं भगवान परशुराम जी की प्रतिमा भेंट कर अभिवादन किया। सभी क्षेत्रों से पधारे प्रतिनिधियों, सहभागियों का भी पुष्पमाला, शाल, श्रीफल एवं दुपट्टा भेंट कर सम्मान किया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button