मध्यप्रदेशसिवनी
शनि मंदिर में महाशिवरात्रि पर पार्थिव शिवलिंग का होगा विशेष अभिषेक पूजन
Seoni 25 February 2025
सिवनी यशो:- श्री सिद्ध शनि धाम ट्रस्ट मंदिर पलरी टेकरी सीलादेही में आज 26 फरवरी बुधवार को 10:00 बजे से भूतभावन महादेव का अभिषेक एवं पूजन सहित भक्तिपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है । महाशिवरात्रि के पवन अवसर पर रुद्राक्ष के वृक्ष के नीचे पर्थिव् शिवलिंग का विशेष अभिषेक किया जाएगा ।
अत: आप सभी सनातनी धर्म प्रेमी बंधुओं से मंदिर समिति ने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है । कार्यक्रम महंत रामपुरी जी महाराज शिवप्रसाद मिश्रा द्वारा संपन्न कराया जायेगा, आयोजन के दौरान सन्तोष अग्रवाल, भारत सनोडिया भंडारा एवं विकास एवं मासिक सहयोग समिति एवं सभी ट्रस्ट के पद अधिकारी एवं समस्त सदस्यगण श्रद्धालुजन उपस्थित रहेंगे ।



