छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिसिवनीहेल्थ

वीरबाला बिन्दु कुमरे के शहीद दिवस पर बरघाट में मनाया गया ‘नगर गौरव दिवस

 

वीरबाला बिन्दु कुमरे के शहीद दिवस पर बरघाट में मनाया गया 'नगर गौरव दिवस - Seoni News
बरघाट यशो:- विगत वर्षानुसार इस वर्ष भी बरघाट की माटी में जन्मीा महारकौशल क्षेत्र की वीर बालिका बिन्दु कुमरे के बलिदान दिवस पर नगर परिषद बरघाट द्वारा  नगर गौरव दिवस का आयोजन बडे ही धूम-धाम से किया गया , जिसमें नगर के समस्त् शासकीय एवं अशासकीय शालाओं के छात्र/छात्राएं, समस्त जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठी एवं गण्मारन्या नागरिकगण उपस्थित होकर अपने आप को गौरवांवित महसूस किया । 16 जनवरी बरघाट क्षेत्र के समस्त नागरिकों के लिए सम्मान और गौरव का दिन है इसी दिन वीरबाला बिन्दु कुमरे जो केन्द्रीय सुरक्षा बल में आरक्षक के पद पर 88 वीं वाहिनी के केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में पदस्थ रहते हुए जम्मू-कश्मीर एयरपोर्ट 16 जनवरी 2001 को जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों से अपने अदम्य साहस, वीरता, बहादुरी एवं कुशल योग्यता से मुठ-भेड करते हुए देश के लिए अपने प्राणों की आहूती देकर शहीद हो गई थी। यह कार्यक्रम 02 वर्षों से नगर परिषद बरघाट में आयोजित किया जा रहा है ।

वीरबाला बिन्दु कुमरे के शहीद दिवस पर बरघाट में मनाया गया 'नगर गौरव दिवस - Seoni News
उक्त कार्यक्रम अन्तबर्गत निकाय के विद्यालयों के द्वारा प्रभात रैली निकाली गई जो उत्कृरष्ट विद्यालय बरघाट से प्रारंभ होकर बिन्दु कुमरे चौक (कान्हीजवाडा चौक) में वीरबाला बिन्दुे कुमरे को श्रद्वांजली अर्पित करते हुए मंचीय कार्यक्रम हेतु कार्यालय नगर परिषद बरघाट के सामने सभामंच में एकत्रित हुए । शहीद बिन्दुे कुमरे चौक एवं कार्यक्रम स्थल पर आमंत्रित समस्त जनप्रतिनिधियो, गणमान्यन नागरिकों द्वारा भी श्रद्वा सुमन अर्पित कर अपने आप को गौरवांवित महसूस किया । आयोजित कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुती के साथ रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित की गई ।

वीरबाला बिन्दु कुमरे के शहीद दिवस पर बरघाट में मनाया गया 'नगर गौरव दिवस - Seoni News
उपरोक्ति कार्यक्रम में शहीद बिन्दु कुमरे की माता श्रीमती गिंदिया बाई कुमरे, नवनिर्वाचित विधायक कमल मर्सकोले, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा वैभव पंवार, जिला कलेक्टर क्षितिज सिंघल, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, नगर परिषद अध्यकक्ष श्रीमती इमरता साहू, उपाध्यक्ष श्रीमती ममता अनिल पाठक, सभापति अभिलाष गोलू मालवी, सभापति ज्ञानसिंह चौधरी, सभापति हेमंत राहंगडाले, सभापति श्रीमती निधि ऋषभ जायसवाल, सभापति असंत उइके, पार्षद जितेन्द्र सिंगारे, पार्षद श्रीमती साक्षी ढालसिंह बिसेन, श्यागमसिंह कुमरे, रामेश्वपर कुमरे , शरद कुमरे, हरकचंद टेमरे, सासंद प्रतिनिधि अनिल पाठक, विवेक बिसेन, नरेश सिंह राजपूत, मुख्य नगर पालिका अधिकारी वेदप्रकाश पुरी गोस्वा्मी सहित नगर परिषद के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित हुए ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button