श्रीमती अनिता कुल्हाडे को रसायन शास्त्र में पीएच.डी. उपाधि — औषधीय पौधों पर किया महत्वपूर्ण शोध
बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल ने प्रदान की पीएच.डी. उपाधि
Seoni 05 October 2025
सिवनी यशो:- बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल द्वारा सिवनी की श्रीमती अनिता कुल्हाडे (बुरडे) को रसायन शास्त्र विषय में पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने अपना शोध कार्य सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या महाविद्यालय (स्वशासी) भोपाल की प्रोफेसर डॉ. कुमुद श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में पूर्ण किया।
उनके शोध का विषय था —
“औषधीय पौधे ग्लोरियोसा सुपरवा (ट्यूबर), सोलेनम नाइग्रम (फ्रूट) एवं ग्रेविया हिरसूता वाहिल (लीफ) में उपस्थित घटकों का भौतिक-रासायनिक तकनीक द्वारा फाइटोकेमिकल विश्लेषण एवं पहचान”।
यह शोध औषधीय पौधों की संरचना, रासायनिक घटकों एवं उनके संभावित औषधीय उपयोगों पर केंद्रित है।
वर्तमान में डॉ. अनिता कुल्हाडे (बुरडे) नेताजी सुभाष चंद्र बोस शासकीय कन्या महाविद्यालय, सिवनी में व्याख्याता (रसायन शास्त्र) के रूप में कार्यरत हैं। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. कल्पना इंगले ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है
परिवार का गौरव और शुभकामनाएँ:
डॉ. अनिता कुल्हाडे बालाघाट जिले के हट्टा ग्राम की निवासी हैं।
वे स्वर्गवासी श्री गणपति बुरडे एवं श्रीमती गीता बुरडे की पुत्रवधू तथा श्री अंकित बुरडे की धर्मपत्नी हैं।
इस अवसर पर माता श्रीमती गीता बुरडे, पिता श्री विजेंद्र कुल्हाडे, माता श्रीमती गोमती कुल्हाडे,
सहित परिवारजनों ने हर्ष व्यक्त किया और आशीर्वाद दिया।
उन्होंने रसायन शास्त्र में पीएच.डी. कार्य की सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, पतिदेव तथा दोनों परिवारों के सदस्यों को दिया है।
उन्होंने विशेष धन्यवाद उन सभी को दिया जिनके सहयोग से यह उपलब्धि संभव हो सकी।
बधाई देने वालों में — श्री संपत्ति एवं श्रीमती वच्छला बुरडे,
इंद्रकुमार एवं श्रीमती कामिनी बुरडे,
डॉ. योगेंद्र एवं डॉ. अमिता बुरडे,
श्री सतीश एवं श्रीमती स्वीटी बुरडे,
श्री यशपाल एवं श्रीमती आरती बुरडे,
तथा आशीष,
गीता और विशाल कुल्हाडे सहित परिजन एवं मित्रजन सम्मिलित हैं।



