ठाकुर क्षत्रिय समाज ने हमेशा देश हित में काम किया – बंटी विवेक साहू
प्रतिभाओं का किया सम्मान, ठाकुर समाज का भव्य भवन बनेगा, सांसद एवं विधायक ने की घोषणा
छिंदवाड़ा यशो:- इतिहास रहा है कि ठाकुर क्षत्रिय समाज ने हमेशा ही देश हित व आम जनों के हित में कार्य किया है, ओर आज भी आप सभी सामाजिक बंधु मिलकर अपनी परम्परा को आगे बढ़ा रहे हैं, ओर आपके प्रत्येक अच्छे कार्य में हम सब आपका साथ देंगे। उक्त बातें अमरवाड़ा मे आयोजित ठाकुर समाज के महाकुम्भ मे छिंदवाड़ा के सांसद बंटी विवेक साहू ने व्यक्त किये उन्होंने अमरवाड़ा मे ठाकुर समाज का भव्य भवन बनाने के लिए शासन से भूमि व अपनी सांसद निधि से भवन निर्माण हेतु पर्याप्त धन राशि देने की घोषणा की ।
वही अमरवाड़ा के क्षेत्रीय विधायक राजा कमलेश शाह ने भी भवन निर्माण हेतु पर्याप्त धन राशि विधायक निधि से देने की घोषणा की। इस महासम्मेलन मे प्रतिभाओ का सम्मान भी सांसद विधायक के हस्ते किया गया। इसके लावा सम्मेलन मे युवक युवती परिचय सम्मेलन, सामाजिक संगोष्ठी का भी आयोजन हुआ।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रीती तिवारी,दीपक नेमा, वीरेंद्र राजपूत, नितिन तिवारी, छिंदवाड़ा सिवनी मंडल के संरक्षक दिनेश सिंह ठाकुर, अमरवाड़ा संरक्षक विजय नारायण ठाकुर, जिलाध्यक्ष प्रीतम ठाकुर,अमरवाड़ा अध्यक्ष भोला सिंह ठाकुर, अमरवाड़ा सचिव व जिला मीडिया प्रभारी सूरज ठाकुर, उपाध्यक्ष संदीप ठाकुर, वरिष्ठ नागरिक मुरलीधर ठाकुर, संयोजक मुकेश ठाकुर, प्रवक्ता दिनेश ठाकुर, जिला उवाध्यक्ष उदय सिंह ठाकुर, प्रमोद ठाकुर, पिल्टू ठाकुर,सुनील ठाकुर, शैलू ठाकुर, गौतम ठाकुर,महिला अध्यक्ष प्रीती ठाकुर साहित बिभिन्न स्थानों से आये अध्यक्ष गण, पदाधीकारी गण साहित बड़ी संख्या मे ठाकुर समाज के सदस्य गण उपस्थित रहे।




