
Seoni 24 August 2025
बरघाट (सिवनी) यशो :- किसान देश का अन्नदाता है और खेतों में उसकी सबसे बड़ी शक्ति बैल माने जाते हैं। इन्हीं बैलों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के लिए हर साल मनाया जाने वाला पोला पर्व इस बार ग्राम बोरी खुर्द में बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।
ग्रामवासियों ने अपने-अपने बैलों को नहलाकर सुंदर सजावट की, उनके सींगों को रंग-बिरंगे रंगों से सजाया और पारंपरिक तोरण के बीच खड़ा कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान गांव की मड़ई बर्रा में डीजे और बाजे-गाजे के साथ उत्सव का माहौल छा गया।
इस मौके पर गांव के मुखिया देवेंद्र गौतम, ख्याल सिंह गौतम, देवचंद गौतम, निरपत इनवाती, कोमल चौहान, भोजराज अगरवाल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। विशेष रूप से युवाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और पोला पर्व को एक अभूतपूर्व व स्मरणीय आयोजन बनाया।



