तीन मोबाईल जप्त कुछ आरोपी फरार
Seoni 13 April 2025
सिवनी यशो:- पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आई पी एल सट्टा खिलाने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है । सूत्र बता रहे है कि सट्टा के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों ने दिये है । बीते दिवस दो अलग अलग स्थानों पर आईपीएल क्रिकेट खेलने एवं खिलाने वालो के विरुद्ध थाना कोतवाली ने कार्यवाही की गई। जिसमें तीन व्यक्तियों को आई पी एल सट्टा के आरोप में पुलिस ने दबोचा है।
पुलिस विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार मुखबिर सूचना प्राप्त हुई थी की घसियारी मोहल्ला में मोहम्मद शोहेब खान उर्फ सोनू हैदराबाद व पंजाब के बीच आईपीएल क्रिकेट सट्टा की आईडी बांट रहा है एवं हारजीत के दांव पर आंनलाईन क्रिकेट सटट् खिला रहा है। जिस पर कार्यवाही करते हुये पुलिस ने उक्त आरोपी को हिरासत में लेकर पुछताछ की गयी तो उसने बताया कि वह इमरान उर्फ इम्मू नि. कटंगी रोड एवं जितु यादव नि. बरघाट रोड गणेश चौक के पास के लिये काम करता है। जिनके विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इसी तरह से कोतवाली पुलिस को एक और सूचना प्राप्त हुई कि गणेश चौक व्यायाम शाला के पास दीपक चौरसिया व सौरभ साहू हैदराबाद व पंजाब के बीच हो रहे आईपीएल क्रिकेट मैच में लोगों से आंनलाईन आईडी के माध्यम से क्रिकेट में लगने वाले चौका, छक्का व मैच हारजीत में रुपये पैसों का दांव लगाकर सट्टा खिला रहे है । जानकारी के आधार पर पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपियों को हिरासत में लेकर पूंछताछ व मोबाईल चेक करने पर जानकारी मिली कि निहाल डोंगरे एवं राज सूर्यवंशी से उक्त दोनों आरोपी ऑनलाईन क्रिकेट आईडी लेकर लोगों को देते हैं एवं घनश्याम गोस्वामी और दोनों मिलकर कमीशन पर काम करते है । पुलिस ने उक्त सभी के विरुध्द अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
कोतवाली पुलिस ने उक्त मामले में अप.क्र. 259/25 धारा 4क सट्टा एक्ट, 49 बीएनएस के प्रकरण पंजीबद्ध कर मोहम्मद शोहेब खान उर्फ सोनू पिता युसुफ खान उम्र 29 साल निवासी घसियारी मोहल्ला शहीद वार्ड सिवनी, ईमरान उर्फ इम्मू नान निवासी कंटगी रोड़ सिवनी (फरार) जीतू यादव निवासी बरघाट रोड गणेश चौक सिवनी (फरार) इसी प्रकार के दूसरे प्रकरण में अप.क्र. 260/25 धारा 4 क सट्टा एक्ट, 49 बीएनएस के प्रकरण में दीपक चौरसिया पिता स्व. दिलीप चौरसिया उम्र 24 साल निवासी बरघाट रोड गनेश चौक के पास सिवनी. सौरभ साहू पिता दिनेश साहू उम्र 22 साल निवासी भौंमा थाना कान्हीवाड़ा हाल किराये से गणेश चौक सिवनी, राज सुर्यवंशी नि. सुभाष पुतला चौक सिवनी, घनश्याम गोस्वामी नि. बरघाट नाका सिवनी (फरार ) निहाल डोंगरे नि. डुंडासिवनी (फरार) के विरूद्ध मामला दर्ज किया है । इन आरोपियों के पास तीन एनरांयड मोबाईल कीमती करीबन 48,000 रुपये करीबन 5,00,000 (पाचं लाख रुपये) का लेन देन का हिसाब जप्त किया गया है । पूरी कार्यवाही में निरी. सतीश तिवारी, उनि. राहुल काकोडिया, मुकेश विश्वकर्मा, नितेश राजपूत, विक्रम देशमुख, अमित रघुवंशी, मुकेश चौरिया, अभिषेक डहेरिया, प्रतीक बघेल, इरफान खान की भूमिका सराहनीय रही है ।
आईपीएल क्रिकेट सट्टा : दो आरोपी, मोबाईल, नगदी एवं लाखो का हिसाब किताब जप्त



