शिक्षकों अपने साथी शिक्षक को अनुकरणिय श्रद्धांजलि दी, और मिसाल पेश की
Seoni 13 April 2025
सिवनी यशो:- विगत दिनों सिवनी से माध्यमिक शिक्षा मंडल मूल्यांकन कार्य के प्रशिक्षण से अपने गृह ग्राम सुनवारा लौट रहे माध्यमिक शिक्षक बृजराज सिंह बघेल और लखन लाल झरिया एक सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए थे, जिसमें बृजराज सिंह बघेल की दुर्घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई थी और लखनलाल झरिया गंभीर रूप से घायल हुए थे जिनका इलाज जारी है ।
बृजराज सिंह बघेल अपने परिवार के एकमात्र कर्ताधर्ता थे जिनके ऊपर पत्नी के अलावा एक बहन और तीन वयस्क बच्चों की जिम्मेदारी थी और उनके ही वेतन से घर का सारा कार्य होता था, इस घटना ने उनके परिवार को गहन संकट में डाल दिया है। धनोरा विकासखंड के सभी साथी शिक्षकों ने अपने दिवंगत साथी के परिवार के लिए यथाशक्ति धन संग्रह किया और विकासखंड के लगभग 318 साथी शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा श्री बघेल के परिवार की सहायता हेतु 232000 रुपये इक_े कर पीडि़त परिवार को प्रदान किये ।
विगत दिवस विकासखंड अधिकारी नीरज दुबे ,बीआरसी जे एल सनोडिया, मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष ए जी खान ,आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष विजय उपाध्याय , टोयोटा संघ के जिला अध्यक्ष ठाकुर सिंह मरकाम, निलेश जैन ,अमर सिंह बघेल ने दो लाख इकतीस हजार रुपये का चेक एवं 11000 रुपये नगद राश स्वर्गीय ब्रजराज सिंह बघेल के घर जाकर परिवार जनों को सौंपा । इस अवसर पर विजय सोनी ,करीम खान , भाई मोहम्मद खान, सुनील कोरेटी, राजेश अग्रवाल भाग लाल सल्लाम, राकेश डहरिया, श्रीमती अनुसूया डहरिया मेडम और अन्य साथी भी उपस्थित थे । शिक्षक साथियों द्वारा किए गए इस कार्य की सभी लोगों द्वारा सराहना की जा रही है ।



