क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशव्यापारसिवनी

चोरी की धान खरीदने वाले व्यापारी से पुलिस ने ऐंठ लिये 15 लाख रूपये

सिवनी यशो:- सिवनी जिले के एक व्यापारी के पास से महाराष्ट्र से चोरी हुई एक ट्रक धान पकड़ी गयी जिसकी छानबीन करते हुये महाराष्ट्र पुलिस सिवनी पहुँची और चोरी के माल सहित व्यापारी को दबोच लिया जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस को इस बात की भनक भी नहीं लगी और चर्चा है कि महाराष्ट्र की पुलिस को चोरी की धान खरीदने वाले भीकम नामक व्यापारी ने धान भी सौंपी दी और अपने बचाव के लिये पंद्रह लाख रूपये भी नगद दिये । जानकारी है कि इस पूरे प्रकरण में कुछ दलालनुमा व्यापारियों ने अपनी भूमिका निभाई । यह पूरा मामला व्यापारिक क्षेत्र में तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है और कहा तो यह भी जा रहा है कि भीकम नामक व्यापारी को ठगा गया है । हालांकि इस पूरे प्रकरण के तार कहाँ कहाँ से होकर गुजरे है इसकी जानकारी अनेक व्यक्ति जुटा रहे हे जिन्होंने दावा किया है कि मामला दबेगा नहीं और इसकी उच्च स्तरीय जाँच करायी जायेगी । बताया जाता है कि व्यापारिक क्षेत्र के दलाल पर शिंकजा कसने के लिये बड़ी कार्यवाही भी निकट भविष्य में हो सकती है । इस मामले को लेकर जिले के व्यापारिक क्षेत्र में बड़ी चर्चा है कि भीकम नामक व्यापारी जहाँ पंद्रह लाख रूपये देकर भी अपने आप को सुरक्षित नहीं कर पाया है और उसे मामला बनने का डर सता रहा है वहीं इस मामले में दलाली करने वाले व्यक्ति भी मामला सार्वजनिक होने और अन्य व्यक्तियों के माध्यम से शिकायत होने की संभावना से भयभीत है तथा वे मामला को दबाने में लगे हुये है ।
जानकारी के अनुसार सिवनी में चोरी का माल खरीदने वाले व्यापारी इस बात की घात लगाये रहते है कि कहाँ से चोरी का माल मिल सकता है अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में चोरी का माल औने पौने दाम में खरीदा जाता है और इस प्रकार की चोरी का माल कई बार बड़ी मुश्किल में भी डाल देता है । भीकम नामक व्यापारी के साथ भी इस प्रकार की गड़बड होने की बात व्यापक चर्चा का विषय बनी हुई है । कथित भीकम लंबी रकम देने के बाद भी दलालों के चंगुल में फंसा हुआ है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button