सिवनी यशो:- अग्रवाल समाज सिवनी के शनिवार को सामाजिक चुनाव संपन्न हुये सामाजिक गरिमा और प्रेमपूर्वक समाज की चुनाव प्रक्रिया को समाज के वरिष्ठजनों ने संपन्न कराया । शनिवार को संपन्न चुनाव में अग्रसेन प्रगति पैनल एवं अग्रवंशी ग्रुप के मध्य चुनाव हुआ । संपन्न चुनाव प्रक्रिया के पश्चात अग्रसेन प्रगति पैनल के राकेश भालोटिया समाज के अध्यक्ष के रूप निर्वाचित हुये । अध्यक्ष के निर्वाचन के साथ ही
वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनिल खेमुका, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, अशोक अग्रवाल, महा सचिव नरेश अग्रवाल, सहसचिव सुनील अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष तरुण अग्रवाल निर्वाचित हुये इसके साथ ही समाज की कार्य समिति के लिये सदस्य
अनिल पारस अग्रवाल , मनोज अग्रवाल, श्रीमति रेखा अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल ( बबलू ), राकेश अग्रवाल, गोरी अग्रवाल, अजय अग्रवाल, ललित अग्रवाल, प्रवेश बाबू भालोटिया,श्रीमती अनीता अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, श्रीमती शारदा अग्रवाल निर्वाचित हुये । सामाजिक निर्वाचन में सभी सामाजिक जनों ने स्न्नेहभाव से बढ़चढ़कर अपनी सहभागिता की और निर्वाचन के पश्चात सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को सभी ने बधाई देते हुये समाज की मिली जिम्मेदारी का प्रगतिपूर्ण निर्वाहन निर्वाचित पदाधिकारी करें और समाज का सम्मान बढाये ऐसी शुभकामनाएँ प्रदान की ।



