सिवनी
कार में आग लगी या लगाई गई.. पुलिस जांच में होगा खुलासा..
Seoni 23 May 2025
छपारा यशो :- छपारा थाना क्षेत्र से सामने आ रही है जहां रात 3:00 बजे करीब नेशनल हाईवे 44 के बंजारी घाटी के पास कार में आग लगने की घटना सामने आई है घटना का सबसे हैरानी वाला पहलू यह है कि कार के आसपास कोई भी शख्स मौजूद नहीं था । वही पुलिस को बस में जा रहे एक यात्री ने फोन कर सूचना दिया कि नेशनल हाईवे 44 के बंजारी घाटी के पास एक कार में आग लगी हुई है और वह जल रही है जिसके बाद डायल 100 और दमकल वाहन में पहुंचकर आग पर काबू पा लिया हालांकि इस आगजनी की घटना में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई कार नंबर के अनुसार कर शिवानी के सुनारी मोहल्ला के रहने वाले व्यक्ति की बताई जा रही है।
फिलहाल छपारा पुलिस इस घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कार में खुद आग लगी या लगाई गई है पुलिस जांच में इसका खुलासा होगा वही इस कार में लगी आग को काबू करने के लिए दमकल वाहन के पायलट अवधेश पटवा मोनू पटेल सैनिक श्याम सिंह और डायल 100 के पायलट को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।



