टेक्नोलॉजीमध्यप्रदेशसिवनी
भारत सरकार ने एआई डेटा लैब स्थापना के लिए आई टी आई कॉलेज छपारा का किया चयन
Seoni 23 May 2025
छपारा यशो :- छपारा नगर स्थित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) को भारत सरकार के “इंडिया एआई मिशन” के अंतर्गत एआई डेटा लैब की स्थापना के लिए चयनित किया गया है। यह चयन संस्थान की तकनीकी गुणवत्ता और नवाचार के क्षेत्र में प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि की जानकारी देते हुए कॉलेज के प्राचार्य नलिन तिवारी ने बताया कि यह डेटा लैब केंद्र सरकार द्वारा स्थापित की जाएगी। साथ ही, इसके संचालन एवं प्रबंधन के लिए प्रशिक्षण भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा प्रदान किया जाएगा।
“इंडिया एआई मिशन” भारत सरकार की एक राष्ट्रीय पहल है, जिसका उद्देश्य देश में एक सशक्त एवं समावेशी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (्रढ्ढ) पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करना है, जिससे भारत को वैश्विक स्तर पर एआई में अग्रणी देश बनाया जा सके।
आईटीआई कॉलेज के आईटी ऑफिसर संजय उइके ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक ऐसी तकनीक है जो मशीनों को मानवीय बुद्धिमत्ता की नकल करने की क्षमता प्रदान करती है। एआई के अंतर्गत मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग एवं प्राकृतिक भाषा प्रसंस्करण जैसी तकनीकों का प्रयोग होता है। इसका उपयोग मौसम और वित्तीय पूर्वानुमान, उत्पादन प्रक्रियाओं में दक्षता लाना, तथा दोहराव वाले संज्ञानात्मक कार्यों को सरल बनाने में किया जा रहा है। आईटीआई कॉलेज छपारा में एआई लैब की स्थापना, न केवल स्थानीय युवाओं को अत्याधुनिक तकनीकी ज्ञान से जोडऩे का कार्य करेगी, बल्कि यह छपारा और आसपास के क्षेत्र को तकनीकी रूप से समृद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।



