क्राइममध्यप्रदेशसिवनी

चोरी की मोटर सायकलों का पुलिस ने किया जखीरा जप्त, काँलेज के दो छात्र गिरफ्तार

Seoni 07 June 2025 
सिवनी यशो:- जिले में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं के बीच कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कॉलेज में पढऩे वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपी सिवनी व पांढुर्णा जिलों में सक्रिय रूप से वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।
पुलिस अधीक्षकसुनील मेहता के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  गुरुदत्त शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा पांडेय के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस द्वारा गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास उर्फ गब्बर सनोडिया (19 वर्ष) और शुभम सनोडिया (19 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम जैतपुर खुर्द, थाना बंडोल, जिला सिवनी के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने सिवनी और पांढुर्णा के विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करने की बात कबूल की।
इन आरोपियों के खिलाफ कोतवाली सिवनी में अपराध क्रमांक 83/2025, 219/2025, 441/2025, 455/2025, 456/2025, 457/2025 एवं लखनवाड़ा थाना में पंजीबद्ध मामलों के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है। इसके अतिरिक्त, 03 मोटरसाइकिलों को धारा 35(1-5) बीएनएसएस, 303(2) बीएनएस के तहत जब्त किया गया है, जिनके वास्तविक मालिकों की तलाश जारी है।
जप्तशुदा मसरुका:-  कुल 10 नग मोटरसाइकिल, अनुमानित कीमत लगभग 5,50,000/-
इस कार्यवाही में विशेष योगदान देने वाले पुलिसकमीर्: निरीक्षक किशोर बामनकर, उपनिरीक्षक दयाराम शरणागत, राहुल काकोडिया, सहायक उपनिरीक्षक संतोष बेन, जयदीप सेंगर, प्र.आर. विशाल भांगरे, मनोज पाल, तिलकराम धुर्वे सहित अन्य अधिकारियों की सराहनीय भूमिका रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!