Chhindwara 18 February 2025
छिन्दवाड़ा यशो:- प्रार्थी जितेन्द्र पिता स्व. राजेन्द्र मिश्रा निवासी गुलाबरा ने मो.सा. क्र. एमपी 28स््र7027 कीमती 15000/- रु. चोरी होने की, दिनांक 15.02.25 को प्रार्थी राहुल पिता दशरथ विश्वकर्मा निवासी खैरी भोपाल ने मो.सा. कीमती 20000/- की चोरी होने की, दिनांक 17.02.25 को प्रार्थी मजहर पिता मकसूद पाशा निवासी ताजनगर ने बोर में लगी मोटर एवं लीड कीमती 23000/- की चोरी होने, एवं प्रार्थी पवन पिता चंपालाल बंदेवार निवासी मारई ने राशन एवं गैस सिलेन्डर कीमती 5000/- रु. की अज्ञात चोर द्वारा चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराए जो थाना देहात में क्रमश: अप.क्र. 29/25 धारा 303 (2) BNS,, अप.क्र. 93/25 धारा 303(2)BNS,, अप.क्र.96/25 धारा 303(2),313,238 e bns, अप.क्र. 97/25 धारा 331(2),303(2),313 BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है जिले में बढ रही चोरी की बारदातों को देखते गश्त के दौरान चार विधिविरुद्ध बालकों को रंगे हाथ पकडा गया
जिन्हें थाना लाकर हिकमतअमली से पूछताछ की गई जिन्होंने दिनांक 18/11/24 को रीत मैरिज लॉन मोहरली के पास से बोर में लगी मोटर एवं मोटर लीड चोरी करना, दिनांक 19.12.24 की रात्रि पारसनाथ टाउन कालोनी गुरैया ढाना से एक मो.सा. चोरी करना बताए, दिनांक 31.12.24 को शासकीय हाईस्कूल मारई के कीचन सेड से राशन एवं गैस सिलेन्डर चोरी करना बताए, दिनांक 14.02.2025 के रात 09 बजे मोहरली से एक मो.सा. चोरी करना बताए, जो विधिविरुद्ध बालकों द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर चारों विधि उलंघन कर्ता बालकों का अभिरक्षा मेमो तैयार कर माननीय किशोर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।





