गुलाबरा चोरी के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने सोने के आभूषण बरामद
Chhindwara 18 February 2025
छिन्दवाड़ा यशो:- कोतवाली पुलिस की कार्रवाई 16.12.2024 को प्रार्थी राजेन्द्र पिता स्व. मन्ना सिंह राजपूत उम्र 68 वर्ष निवासी गली नं. 07 जैन मंदिर के पास गुलाबरा थाना कोतवाली जिला छिन्दवाडा ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह एक दिन पहले परिवार सहित पैतृक गांव चांदामेटा गया था। दिनांक 16.12.2024 को सूचना मिलने पर घर आकर देखा तो घर मे लगा ताला टूटा हुआ था एवं घर के नीचे दुकान का भी ताला टूटा था अ आलमारी मे रखे लाखो रुपये के सोने के जेवर,और नगदी रुपये किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ले गये है।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक- 832/24 धारा-305ए, 331(4) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।प्रकरण में गुलाबरा क्षेत्र मे हुई चोरी की घटना के संबंध में सफलता प्राप्त करते हुए पूर्व मे दो आरोपी अमित उर्फ अंतू सोनी एवं असलम खान को बांधा उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार कर चोरी का मशरूका बरामद किया जाकर गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किये गये थे एक आरोपी फरार चल रहा था दिनांक- 18.02.2025 को प्रकरण के फरार आरोपी शेख फरीद पिता शेख सईद उम्र 45 साल निवासी गिदवारी बार्ड टिकारी बैतूल जिला बैतूल को पुलिस टीम द्वारा बैतूल से गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से एक सोने की झुमकी कनोटी सहित जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जा रहा है।गिरफ्तार आरोपी- शेख फरीद पिता शेख सईद उम्र 45 साल निवासी गिदवारी बार्ड टिकारी बैतूल जिलाबैतूल
जप्त मसरूखा (1) एक सोने की झुमकी कानोटी सहित वजनी करीब 10 ग्राम कीमती 80,000 रूपयेमहत्वपूर्ण भूमिका – आरोपी को पकडने में निरीक्षक उमेश कुमार गोल्हानी, सउनि ब्रिजेश रघुवंशी, प्रआर0 824 युवराज सिंह, आर. 219 विकास बैस, सायबर सेल से प्रआर0 नितिन सिंह, आर0 आदित्य रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जिन्हे पुलिस अधीक्षक महोदय छिंदवाडा द्वारा पुरूस्कृत किये जाने की घोषणा की गई है।





