WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमसिवनी

मारूती की डिक्की खोली तो पुलिस रह गयी हैरान

बंडोल पुलिस की घेराबंदी देख भाग खड़े हुये गोवंश ले जाने वाले

 Seoni 05 January 2025

सिवनी यशो:- बंडोल पुलिस ने गौवंश के विरूद्ध कार्यवाही करने के दौरान एक मारूती को पकड़ा और इसकी जाँच की तो पुलिस हैरान रह गयी । पुलिस ने मारूती की डिक्की खोली तो पुलिस और देखने वालों की आँखे फटी की फटी रह गयी छोटी सी डिक्की में पाँच गाय और एक बैल कुल छ: नग पशु क्रूरता पूर्वक भरे हुये थे ।

मारूती की डिक्की खोली तो पुलिस रह गयी हैरान - Seoni News

    बंडोल पुलिस ने 05 जनवरी को अवैध गौवंश परिवहन के विरूद्व कार्यवाही की जिसमें पाया गया कि छोटी से मारूती कार में निर्ममता पूर्वक पाँच गाय एवं एक बैल को भरा गया था । बंडोल पुलिस द्वारा जानकारी दी गयी है कि मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर 5 जनवरी को एनएच 44 हाईवे रोड फिल्टर प्लांट चौराहा बंडोल मे घेराबंदी कर मारूति कार SX4 क्रं. MH-04-DN-8064  को पकडा गया इस मारूती कार का चालक व मवेशी मालिक पुलिस की घेराबंदी देखकर कार को चालू हालत मे छोडकर कूदकर अधेंरा मे झाडियो मे भाग गये, वाहन को चैक करने पर पाया गया कि वाहन मे क्रूरता पूर्वक अवैध मवेशी परिवहन करते पाया गया कुल 05 नग गाय व 01 नग नाटा बेल जिनके पैेर मुंह बधे थे और गौवंश का क्रूरता पूर्वक परिवहन किया जा रहा था मौके पर कुल 06 नग मवेशी जिसमें गाय व नाटा और मारूती कार को जप्त कर पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है ।
मारूति कार SX4 क्रं. MH-04-DN-8064  के चालक व मवेशी मालिक के विरूध्द धारा 4, 6, 9, म. प्र. गौवंश वध प्रतिषेध मोटर व्हीकल अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!