क्राइममध्यप्रदेशसिवनी

अवैध शराब की सीएम हेल्प लाइन में शिकायत, आबकारी विभाग ने की कार्यवाही

2 लाख 65 हजार की सामग्री जप्त, 4 आपराधिक प्रकरण दर्ज

 Seoni 05 January 2025
सिवनी यशो:- कलेक्टर सिवनी सुश्री संस्कृति जैन के नेतृत्व एवं जिला आबकारी अधिकारी विनोद खटीक के निर्देशन में आज आबकारी उत्तर वृत्त सिवनी के अंतर्गत आबकारी स्टॉफ के द्वारा ग्राम सिंगपुर थाना बरघाट के जंगल में अवैध कच्ची शराब के अड्डों पर छापामार कार्यवाही की गई है जिसमें अवैध हाथ भट्टी कच्ची शराब बनाने के अड्डे नष्ट किए गए हैं एवं भारी मात्रा में कच्ची शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाला महुआ लाहन बरामद कर नष्ट किया गया है । इसके अलावा सीएम हेल्पलाइन पोर्टल में प्राप्त शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए आबकारी उत्तर वृत्त में 01 एवं आबकारी दक्षिण वृत्त में02 न्यायालयीन प्रकरण भी कायम किए गए हैं ।

इस प्रकार आज की कार्यवाही में 01अज्ञात एवं 03 ज्ञात सहित कुल 04 आपराधिक प्रकरण कायम किए गए हैं । आरोपी जानकी बाई बघेल पत्नी बृजलाल उम्र 50 वर्ष जाति बागरी निवासी ग्राम परासपानी थाना केवलारी, पंकज आत्मज श्याम मोरे , जाति में बसोड़ा,निवासी – गोपालगंज , थाना – लखनवाड़ा, सतीश राठौर आत्मज तुलाराम राठौर, जाति बंजारा निवासी -गुढ़ी थाना – बंडोल के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) (क) के अंतर्गत आपराधिक प्रकरण कायम किए गए हैं ।

कार्यवाही में 21 पाव देशी प्लेन शराब, 15 पाव अंग्रेजी शराब मैकडॉवेल रम , 12 बोतल लेमाउंट केन बीयर, 5 बोतल किंगफिशर बीयर , 34 पाव सन्नी रम 52 लीटर अवैध हाथ भट्टी कच्ची शराब एवं लगभग 2400 किलोग्राम महुआ लहान बरामद कर जप्त किया गया है । कार्यवाही में जप्त सामग्रियों की अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख 65 हजार रुपए है । कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रणय श्रीवास्तव , आबकारी उप निरीक्षक सुश्री खुशबू प्रिया मरावी, मुख्य आरक्षक तीरथ सनोडिया, आरक्षक लेखसिँह, आनंद मरावी, सेवक राम भलावी एवं मुकेश अहिरवार शामिल रहे हैं ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!