Thu, 22 Oct 2026 | 02:34:11 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण, भाजपा का 5 से 21 जून तक जनसंपर्क अभियान शुरू

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 03, 2026 08:42 pm / Post views : 57

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण, भाजपा का 5 से 21 जून तक जनसंपर्क अभियान शुरू
शेयर करें:

भाजपा 12 वर्ष सेवा अभियान, 5 से 21 जून तक सिवनी में विशेष जनसंपर्क कार्यक्रम

Seoni 03 June 2026 सिवनी यशो:- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 5 जून से 21 जून तक विशेष जनसंपर्क एवं संगठनात्मक अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में सिवनी जिला भाजपा अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।

मुकेश बघेल को जिला प्रभारी की जिम्मेदारी

भाजपा जिला महामंत्री श्री मुकेश बघेल को इस अभियान का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं तथा संगठन स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

वर्चुअल बैठक में होगी रणनीति चर्चा

श्री बघेल ने जानकारी दी कि गुरुवार शाम 4 बजे जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन की अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक आयोजित होगी। इसमें जिला पदाधिकारी, नगरीय एवं ग्राम निकायों के प्रतिनिधि, मंडल प्रभारी एवं मंडल अध्यक्ष शामिल होंगे।

जनकल्याण योजनाओं पर रहेगा फोकस

जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने कहा कि इस अभियान के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, हर घर जल, किसान सम्मान निधि, डिजिटल इंडिया और महिला सशक्तिकरण जैसी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जाएगी।

बूथ स्तर तक पहुंचेगा अभियान

जिला प्रभारी मुकेश बघेल ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर तक जाकर लाभार्थियों से संवाद करेंगे और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएंगे। यह अभियान जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित करने का माध्यम बनेगा।

https://ndtv.in/utility-news/12-years-of-the-modi-government-know-about-12-major-schemes-digital-india-pm-kisan-yojana-ujjwala-yojana-and-others-11547927